शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
एसटीएफ की विशेष टीम ने गुप्त सूचना केआधार पर छापेमारी कर मोस्ट वांटेड बदमाश,सोनू चौधरी उर्फ आर्यन कुमार,उम्र 35 वर्ष, जिस पर 25 हजार का इनाम घोषित था,को चनपटिया पुलिस के सहयोग से पोखरिया गांव से गिरफ्तार किया गया।
संवाददाता को पता चला है कि सोनू मूल रूप से चनपटिया थाना क्षेत्र के पोखरिया के वार्ड नंबर 12 का निवासी बताया गया है। सदर एसडीपीओ 1 विवेक दीप ने भी संवाददाता को बताया कि सोनू चौधरी पर जिले के चनपटिया, मझौलिया, शिकारपुरा थाने में आधा दर्जन से अधिक लूट और आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं।
चनपटिया थाना क्षेत्रअंतर्गत कथोलिया चौक के पास जमीन विवाद में सोनू चौधरी उसकेअन्य साथियों ने दिनदहाड़े फायरिंग की थी,इस कांड के वादी कठौलिया निवासी,ओमप्रकाश प्रसाद ने आरोप लगाया था कि हमला वालों ने उसके बन रहे घर पर अंधाधुंध फायरिंग,तोड़फोड़ की थी,15 से 20 राउंड हवा में फायरिंग कर जमीन खाली कर देने का चेतावनी दी थी,जिसके बाद पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर सोनू की तलाश में थी।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.