Tranding

नगर थाना परिसर का 26.37 लाख से सड़क और परिसर का होगा सौंदर्यीकरण।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

नगर निगम के विकास हेतु आवंटित राशि से नगर थाना परिसर में पुरानाऑफिस से एसआई क्वार्टर होते हुए महिला बैरक तक बनने वाली 500 फीट लंबा,11फीट चौड़ा

पीसीसी सड़क निर्माण पर 11लाख 38 हजार400 की लागत आई है,इसके अतिरिक्त नगर थाना परिसर के लिए बोर्ड से स्वीकृतअन्य योजना की भी विस्तार से जानकारी महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने संवाददाता को दी,इन योजनाओं का महापौर ने दल बल के साथ निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि नगर निगम बोर्ड से पारित 11,38,400पीसीसी सड़क के अतिरिक्त नगर थाना परिसर में नए फ्लैग स्टैंड के साथ, 20/20 फीट के आकार में ग्रेनाइट मार्बल वाले स्टेज बन रहा है।महापौर ने आगे बताया कि इसके साथ थाना परिसर में 84/64 फीट विस्तार का पेपर ब्लॉक के बीच रंगीन फौवरा का निर्माण कराया गया है,उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त नगर थाना परिसर के पांच वृक्षों का गोलंबर, चबूतरा निर्माण के साथ परिसर के सौंदर्यीकरण कार्य के लिए कुल 14 लाख 98 हजार,800 की भी योजना नगर निगम बोर्ड से स्वीकृत हुई है।महापौर ने बताया कि नगर निगम बोर्ड से स्वीकृत उपरोक्त दो फेज की योजनाओं पर कुल 26लाख,37 हजार 200 की लागत को नगर निगम बोर्ड से स्वीकृति मिली है।मौके पर, नगर थाना प्रभारी,मनोज कुमार सिंह,कनीय अभियंता, सुजय सुमन,इम्तियाज़ अहमद, इंद्रजीत यादव इत्यादि मौजूद रहे।

Karunakar Ram Tripathi
137

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.