शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
एक दिन पूर्व घर से निकले एक युवक का ट्रेन के चपेट में आने से मृत्यु हो गई है। घटना बेतिया नरकटियागंज रेलखंड स्थित चनपटिया अहिरटोली रेलवे ढाला के पास हुई है, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों के हवाले कर मामले की जांच में जुट गई है, थानाअध्यक्ष, सम्राट सिंह ने संवाददाता को बताया कि मृतक का पहचान,बिनटोली निवासी,हरेंद्र यादव के18 वर्षीय पुत्र,दिलीप कुमार के रूप में की गई है,उन्होंनेआगे बताया कि मामले में परिजनों केआवेदन पर यू डी केस दर्ज करआगे की कार्रवाई की जाएगी।मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026