हाजीपुर (वैशाली) श्रम संसाधन विभाग,बिहार सरकार के अन्तर्गत एक दिवसीय ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर (श्रम अधिकार दिवस) का आयोजन जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र, हाजीपुर में किया गया।इस आयोजन में वैशाली जिला के कुल 290 पंचायतों से चयनित असंगठित क्षेत्र के कामगारों को प्रशिक्षण साथ-साथ विभिन्न कल्याकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन संयुक्त रूप से जिला पदाधिकारी, वैशाली के प्रतिनिधि के रूप में श्री अरूण कुमार,अपर समाहर्त्ता,आपदा,वैशाली एवं श्री राकेश रंजन,सहायक श्रमायुक्त,मुजफ्फरपुर द्वारा दीप प्रज्जवलन किया गया।इस अवसर पर श्री विनोद कुमार ठाकुर,सहायक निदेशक,बाल सरंक्षण इकाई वैशाली,मोहम्मद साजिद,जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी वैशाली,श्री प्रणव प्रतीक,जिला नियोजन पदाधिकारी, वैशाली के साथ अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ श्रम विभाग के प्रखंड स्तरीय श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी उपस्थित रहें एवं वैशाली जिला के श्रमिक संघ के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे है।श्रम अधिकार दिवस का आयोजन श्रम अधीक्षक, वैशाली के देखरेख में की गई।इस अवसर पर मंच का संचालन श्री राजन कुमार ओझा,श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, वैशाली के द्वारा किया गया।श्रम अधिकार दिवस की उपयोगिता एवं सार्थकता विषय पर श्री नीरज कुमार,श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, सहदेई बुजुर्ग द्वारा विस्तार से उपस्थित श्रमिकों को जानकारी दी गई।श्रम संसाधन विभाग के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजना एवं महत्वपूर्ण अधिनियमों की जानकारी सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों के द्वारा दी गई है या न्यूनतम मजदूरी अधिनियम,1948 के संबंध में श्री दीपू कुमार मिश्रा,श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी,बिदुपुर, बाल श्रम उन्मूलन अधिनियम के अन्तर्गत श्री राजीव कुमार रंजन, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, जन्दाहा,बंधुआ मजदूर उन्मूलन अधिनियम, 1936 के अन्तर्गत श्रीमती सोनाली प्रभा, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, महनार,बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना 2011(संशोधन 2024) के तहत श्रीमती स्नेहा शिवानी,श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी,हाजीपुर सदर,अन्तर्राज्जीय प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना के तहत सुश्री नेहा कुमारी,श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी,भगवानपुर, समान पारिश्रमिक अधिनियम के अन्तर्गत श्री अलख निरंजन,श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी,चेहराकला द्वारा जानकारी दी गई।श्री राकेश रंजन,सहायक श्रमायुक्त,मुजफ्फरपुर द्वारा उपस्थित श्रमिकों को संबोधित करते हुए जानकारी दी गई कि श्रमिकों का योगदान राज्य के विकास में अहम भूमिका रहता है। श्रमिक अपनी मेहनत से कृषि क्षेत्र,निर्माण क्षेत्र एवं अन्य क्षेत्रों में कठिन परिश्रम से अपने काम को निभाते है।श्रम विभाग के अन्तर्गत बहुत सारी कल्याणकारी योजनाएँ,विभिन्न अधिनियमों में श्रमिक के हित लाभ से संबंधित अधिकार दिये गये है।उस अधिकार को श्रमिक अपने लिए उपयोग कर सकते है।श्रम अधिकार दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के तहत लाभुकों को अनुदान राशि का डमी चेक का वितरण किया गया।श्री अरूण कुमार,अपर समाहर्त्ता आपदा, वैशाली एवं अन्य उपस्थित पदाधिकारियों के द्वारा किया गया बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत 02 नकद पुरस्कार राशि,04 विवाह के लिए वित्तीय सहायता की राशि दी गई।इसी प्रकार 03 प्रवासी मजदूरों के आश्रित को बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना के अतन्तर्गत दिया गया एवं बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार योजना के तहत स्वाभाविक मृत्यु में उनके आश्रित को स्वीकृत्यादेश राशि का वितरण किया गया।बाल एवं किशोर श्रम प्रतिषेध एवं विनियमन अधिनियम,1986 तथा संशोधित,2016 के अन्तर्गत विमुक्त बाल श्रमिक को 2500 रूपये की एफ०डी० की कॉपी दिया गया।प्रशिक्षण के उपरांत सभी प्रशिक्षणार्थियों को एक दिन का न्यूनतम मजदूरी 390 रूपया प्रति पंचायत प्रति श्रमिक एवं 100 रूपया प्रति पंचायत प्रति श्रमिक मार्ग व्यय,फोल्डर ब्रउचर्स एवं भोजन एवं नाश्ता भी उपलब्ध कराया गया है।अंत में कार्यक्रम के समाप्ति पर श्री शशि कुमार सक्सेना,श्रम अधीक्षक वैशाली जो कि इस कार्यक्रम के मुख्य संयोजक थे ने सभी श्रमिकों एवं उपस्थित सभी पदाधिकारियों को अभार प्रकट किया साथ ही श्रम अधीक्षक कार्यालय के कर्मी श्री सतीश कुमार सिंह,उच्चवर्गीय लिपिक,श्री चन्द्रशेखर,समाज आयोजक,अनिता देवी,श्रीमती मंजू देवी,श्री सुजीत कुमार एवं श्री गुड्डू सिंह को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.