Tranding

बाल अधिकार, पॉक्सो एक्ट- 2012 एवं जेजे एक्ट- 2015 पर प्रशिक्षण सह कार्यशाला सम्पन्न।

बाल हितैषी समाज, जिला बनाने सामूहिक प्रयास जरूरी- श्री बीरेंद्र मिश्रा पुलिस अधीक्षक

डाॅ. रामजी शरण राय

दतिया, मध्यप्रदेश।

समेकित बाल संरक्षण योजना (मिशन वात्सल्य) अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग व जिला बाल संरक्षण इकाई दतिया के तत्वाधान में कलेक्टर श्री संदीप माकिन के निर्देशन में बाल अधिकारों, लैंगिक हिंसा से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 एवं किशोर न्याय अधिनियम 2015 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं बच्चों के मुद्दों पर कार्यरत समस्त स्टेक़होल्डर्स को कानूनी प्रावधानों की व्यापक जानकारी देने एवं उन्हें उक्त मुद्दों पर जिलास्तरीय मुख्य प्रशिक्षक बनाने हेतु प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन पुलिस कम्युनिटी हॉल पुलिस लाइन दतिया में किया गया। आयोजित प्रशिक्षण सह कार्यशाला में मुख्यअतिथि पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र मिश्रा, विशिष्ट अतिथि श्री मनीष पाण्डेय प्रधान न्यायाधीश किशोर न्याय बोर्ड दतिया व सुश्री निशा जहाँ जिला नोडल अधिकारी श्रम विभाग रहीं। अध्यक्षता श्री कमलेश भार्गव अपर कलेक्टर/ सीईओ जिला पंचायत दतिया ने की। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय प्रशिक्षक एवं रिसोर्स पर्सन श्री सलमान मंसूरी राज्य संयोजक बचपन बचाओ आंदोलन/ कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन अतिथियों द्वारा किया गया। तदोपरांत जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अरविंद उपाध्याय द्वारा अतिथियों का स्वागत पुष्प कुछ भेंटकर किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अरविन्द उपाध्याय द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुये बताया गया कि शासन द्वारा बालकों की संपूर्ण सुरक्षा, शिक्षा, सर्वांगीण विकास को दृष्टिगत रखते हुये विभिन्न बाल हितैषी योजनाएं एवं कानूनों का क्रियान्वयन किया गया है। जिसमें लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 एवं किशोर न्याय अधिनियम 2015 प्रमुख हैं। श्री उपाध्याय द्वारा बताया गया कि बच्चों से संबंधित मुद्दों पर कार्य करने वाले स्टेकहोल्डर्स के लिये शासन द्वारा समय समय पर क्षमतावर्धन कार्यक्रमों एवं प्रशिक्षणों का आयोजन करने के निर्देश प्राप्त होते हैं। इसी क्रम में आज आप सभी उपस्थित प्रतिभागियों के लिये इस प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है जिससे हमें बच्चों से संबंधित विषयों पर कार्य करने में उपस्थित होने वाली चुनौतियों एवं समस्याओं का समाधान प्राप्त हो एवं हम सभी नई ऊर्जा से ओतप्रोत होकर अपने दायित्वों का सहजता से निर्वहन कर सके।

प्रशिक्षण सह कार्यशाला में मुख्य अतिथि श्री वीरेंद्र मिश्रा पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त उपस्थिति स्टेकहोल्डर को बाल हितैषी समाज बनाने के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने तन्मयता, लगनशील व निष्ठापूर्वक कार्य करने की बात कही। ताकि हमारे घरों व हमारे समाज के सभी बच्चे सुरक्षित रह सकें। 

 विशिष्ट अतिथि श्री मनीष पाण्डे प्रधान न्यायाधीश किशोर न्याय बोर्ड द्वारा किए जाने वाले बाल हितैषी निर्णय की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी और बताया कि बच्चे मासूम होते हैं वह सच्चे भी होते हैं और भले बुरे की पहचान करने में सक्षम नहीं होने पर उनसे विधि का उल्लंघन हो जाता है ऐसे में किशोर न्याय बोर्ड अपने विवेकपूर्ण रवैये से बच्चों के सर्वोत्तम हित को दृष्टिगत रखते हुए अपने आदेश प्रसारित करता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री कमलेश भार्गव अपर कलेक्टर/ सीईओ जिला पंचायत ने आव्हान किया कि हमें दतिया को बालमित्र व चाइल्ड फ्रेंडली जिला बनाने में अपनी कर्तव्यों का निर्वहन करना है साथ ही समुदाय के हर वर्ग को जागरूक व प्रेरित करना है। 

बचपन बचाओ आंदोलन व कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन के राज्य संयोजक स्रोत व्यक्ति श्री सलमान मंसूरी द्वारा उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को लैंगिक हिंसा से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो एक्ट) एवं किशोर न्याय अधिनियम (जेजे एक्ट) के प्रावधानों एवं बाल कल्याण समिति] किशोर न्याय बोर्ड संबंधी व्यापक जानकारी व कानूनी प्रावधानों पर सहभागी पद्धति से प्रभावी प्रशिक्षण दिया गया एवं आगामी कार्य योजना का निर्माण कराया गया। नोडल श्रम विभाग सुश्री निशा जहाँ ने बालश्रम के कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए बालश्रम की सूचना श्रम विभाग को देने की बात कही। बच्चों की न्याय तक पहुँच कार्यक्रम के जिला समन्वयक रामजीशरण राय ने जिले में बच्चों की वर्तमान स्थिति व बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के किए जा रहे प्रयासों को साँझा किया। 

प्रशिक्षण में प्रमुख रूप से जिले में संचालित बाल संरक्षण अधिकारियों इकाइयों विशेष किशोर पुलिस इकाई (एसजेपीयू), पुलिस थानों में पदस्थ बाल कल्याण अधिकारी, शिशुगृह, संचालक प्रबंधक, वनस्टॉप सेंटर, शिक्षा विभाग के सीएसी, हॉस्टल अधीक्षक के साथ ही स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि/ पदाधिकारी, पर्यवेक्षकगण महिला एवं बाल विकास विभाग, आईसीपीएस स्टाफ सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रभावी संचालन बाल संरक्षण अधिकारी की धीरसिंह कुशवाहा, व आभार व्यक्त श्री राजीव चौबे परामर्शदाता आईसीपीएस द्वारा किया गया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
108

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.