हफ़ीज अहमद खान
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।
सालों से बंद पड़े हैलट हॉस्पिटल के एलएलआर हॉस्पिटल (हैलट) में बंद वार्ड को पुनः शुरू कराए जाने की मांग को लेकर कानपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशियों का एक प्रतिनिधिमंडल आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कानपुर नगर एवं प्रधानाचार्य गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक चिकित्सा महाविद्यालय कानपुर से मिलने उनके कार्यालय गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य के न मिलने पर मांग से संबंधित एक पत्र उनके ऑफिस में रिसीव करवाया। प्रतिनिधि मंडल में शामिल थे कानपुर लोकसभा पूर्व प्रत्याशी आलोक मिश्रा संजय सिंह, प्रशस्त धीर एवं वालेन्द्र कटियार। सभी ने एक स्वर में मांग की कि जनहित में कोरोना काल से पूर्व चल रहे बर्न वार्ड को अविलंब शुरू किया जाए ताकि रोगियों को इधर-उधर भटकना न पड़े और उन्हें सस्ता एवं अच्छा इलाज शीघ्र मिल सके।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.