हाजीपुर/पटेढ़ी बेलसर(वैशाली) जिले के पटेढी बेलसर प्रखंड के चक गुलामुद्दीन हाई स्कूल के सभागार में राजकीय अध्यापक सम्मान 2023 से नवाजे गए।साहित्य के क्षेत्र में युवाओं के प्रेरणा स्रोत अनिल कुमार जी द्वारा लिखित रचना 'अद्विका काव्यामृत' पुस्तक का लोकार्पण किया गया।जिसके मुख्य अतिथि वैशाली विधायक सिद्धार्थ पटेल,जदयू जिलाध्यक्ष सुभाषचंद्र सिंह,जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, किसान प्रकोष्ठ त्रिविक्रम कुमार,सुनील कुमार,प्रखंड अध्यक्ष भगवान सिंह,प्रखंड अध्यक्ष प्रेम कुमार निषाद,जिला परिषद सदस्य मनोज ठाकुर,पूर्व मुखिया इंद्रजीत सिंह,सरपंच रीता ठाकुर, पत्रकार कौशल किशोर सिंह,शिक्षक वशिष्ट बाबू,चंद्रशेखर पटेल,बलवीर सिंह सहित अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति में पुस्तक का लोकार्पण किया गया।हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक सहित विद्यालय के सभी शिक्षकगणों,छात्र-छात्राओं के उपस्थिति में रचनाकार अनिल कुमार को बधाई देने वालों का तांतां लग गया।कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रसिद्ध शिक्षक रत्नेश कुमार ने किया।इस अवसर पर सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत फूल माला और अंग वस्त्र देकर किया गया।अपने संबोधन में विधायक श्री पटेल ने अनिल कुमार द्वारा लिखित पुस्तक की सराहना की।जिसमें उन्होंने समाज में हो रहे कुरीतियों का उजागर कर परिवर्तन के लिए जोड़ दिया।बाल विवाह पर घोर निंदा प्रस्तुत की।आज के परिवेश में राजनीतिक पर इस पुस्तक के माध्यम से प्रकाश डाला।ऐसे अनेक बिंदु हैं जो इस किताब में दर्ज है और पुनः समीक्षा कर समाज में महान परिवर्तन लाने में यह पुस्तक मील का पत्थर साबित होगा।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.