चौक बाजार, महराजगंज उत्तर प्रदेश
महराजगंज जिले के नगर पंचायत चौक के सोनाड़ी खास कंपोजिट विद्यालय में प्रधानाध्यापक की मनमानी सर चढ़कर बोल रही है। जहां पर एक तरफ विद्यालय में मध्यान्ह भोजन मनमाने ढंग से बनवाया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ प्रधानाध्यापक द्वारा समय से विद्यालय उपस्थित न होने से बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है जिसे लेकर गांव के दर्जनों अभिभावकों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रधानाध्यापक को तत्काल हटवाने की मांग किया है।
कंपोजिट विद्यालय सोनाड़ी खास में करीब 300 बच्चे पढ़ते हैं जिनकी मध्यान्ह भोजन के लिए विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा किसी तरह से खानापूर्ति की जाती है जबकि विद्यालय में शिक्षकों के लिए प्रत्येक दिन उच्च कोटि का अलग से भोजन बनवाया जाता है और शिक्षक बाकायदे किनारे कमरे में बैठकर अपने ढंग से बनवाए गए भोजन का आनंद लेते हैं। जिसे लेकर वार्ड के दर्जनों अभिभावकों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों द्वारा विद्यालय में इस तरह की मनमानी ठीक नहीं है इससे समाज और बच्चों में भेदभाव बढ़ेगा इस क्रम में अंगद वर्मा,अर्जुन वर्मा सफी मास्टर, पारस यादव, राजकुमार, तारकेश्वर निषाद, रामनरेश चौधरी, ,सुरेश राव,योगेंद्र राव,मोहन राव सहित दर्जनों लोगों ने शिकायत किया।
इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण गुप्ता से पूछे जाने पर उन्होंने ने बताया कि जांच कराकर दोषी अध्यापक के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.