शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
स्थानीय नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत बानूछापर थाना अंतर्गत धोबियाटोला,वार्ड नंबर 29 में बीती रात बंद घर में भीषण चोरी में घर में लगे सीसीटीवी के डिस्क तक गायब कर दिया,संवाददाता को इस बात की जानकारी, जिस मकान में चोरी हुई है उसे मकान मालिक,नागालैंड मेंअपने फैमिली के साथ ठीकेदारी के साथ व्यापार करते हैं,बंद घर में कोई नहीं रहता था,इस घर को बंद करके सभी सदस्य नागालैंड व दिल्ली में रहते है। यह कोई अनहोनी बात नहीं है,जब घर में कोई रहेगा ही नहीं,तो फिर चोरी होने से कौन रोक सकता है,इस सोशल मीडिया के युग में चोरी करना बहुतआसान बात बन गई है,घर के चारों तरफ रहने वाले लोगों को सारी बातों की जानकारी रहती है,इसआधुनिक युग में सोशल मीडिया के माध्यम से चोरों को इस बात की जानकारी मिल जाती है कि इस घर का मालिकअपने पूरे परिवार के साथ बाहर रहता है इसलिए इस घर में आसानी से चोरी किया जा सकता है, इसी बुनियाद पर इस घर में भी चोरी हुई है,इस सोशल मीडिया के जमाने में भी सभी हथकंडे को अपना कर चोर चोरी कर लेते हैं,बाद में पुलिस भी मकान मालिक की अनुपस्थिति में हुई चोरी को कोई खास तवजह नहीं देते हैं, जिससे मकान मालिक चोरी हुए सामान की बरामदगी होने तक कई घाट का पानी पीते हैं। मगर ढाक के तीन पात वाली कहावत चरितार्थ होती नजर आती है, और अंत में चोरी हुए सामान से मकान मालिक सब्र कर लेते हैं,यह कहते हुए कि किस्मत में यही लिखा था। ऐसे मकान मालिकों को अब सचेत रहना होगा किअपने मकान में रहनाअनिवार्य है, या अगर नहीं रहना है तो किसी को जिम्मे लगाकर जाना ज्यादा मुनासिब रहेगा।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.