Tranding

बलिया जनपद के बेल्थरा रोड में ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस का आयोजन सकुशल सम्पन्न।

जुलूस में विभिन्न प्रकार की झांकियां रहीं आकर्षक का केंद्र

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा 

बेल्थरारोड़, बलिया।

बेल्थरारोड, नगर में ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस मंगलवार को अपरान्ह दोपहर बाद निकल गया। जो मानस मंदिर रेलवे चौराहा से निकल कर मेंन रोड होते हुए त्रिमुहानी, बस स्टेशन,टाउन एरिया आफिस,पानी टंकी,रामलीला मैदान होते हुए पुनः मानस मंदिर रेलवे चौराहा पहुंच कर समाप्त हुआ। इस दौरान जुलूस में अनेक प्रकार की झांकियां शामिल थीं। क्षेत्र से हजारों की संख्या में हनुमान भक्त जुलूस में शामिल होने पहुंचे थे। जुलूस को देखने के लिए भारी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं और बच्चे भी पहुंचे थे।     

 जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़, सहित अन्य जनपद की भी पुलिस के जवानों को बुलाया गया था। जगह-जगह लोगों द्वारा जुलूस में शामिल भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया जा रहा था। श्री मानस मंदिर महावीरी झंडा व दुर्गा पूजा समिति का विशाल जुलूस बड़े धूमधाम से परंपरागत मार्ग से आज मंगलवार को श्री मानस मंदिर रेलवे चौराहा से दोपहर बाद निकलकर यूनाइटेड क्लब रुका।वहीं श्री श्री सार्वजनिक महाबीरी झंडा जुलूस यूनाइटेड क्लब का झंडा बदलने को लेकर व्यवधान (नगर पंचायत की उदासीनता) के कारण आगे नही बढ़ सका।व्यवधान के कारण यूनाइटेड क्लब का जुलूस देर से निकला।वहीं श्री मानस मंदिर का जुलूस आगे बढ़ गया। जगह-जगह भक्ति गीत बज रहे थे। जिसे पूरे कस्बे का वातावरण भक्ति मय बना रहा। 

 नगर में महावीरी झंडा जुलूस के दौरान युवाओं में काफी उत्साह दिखा। युवा डीजे के गीतों पर थिरक रहे थे,जुलूस को देखने के लिए दूर दराज के गांव से भी भारी मात्रा में लोगों की संख्या बेल्थरा रोड में डटी हुई थी। पूरा नजारा बदला हुआ था। चारो तरफ "हर हर महादेव" व "जय श्री राम" "जय श्री हनुमान" की गूंज सुनाई दे रही थी।

नगर में निकलने वाले महावीरी झंडा जुलूस को लेकर प्रशासन काफी मुस्तैद था। पूरे कस्बे में सुरक्षा के दृष्टिगत, प्रशासन सक्रिय दिखा। इसके अलावा भारी मात्रा में फोर्स को भी तैनात किया गया था।

  वहीं त्रिमुहानी स्थिति मनोकामना सिद्ध श्री हनुमान मंदिर के "पवन सूत सेवा समिति"के पदाधिकारियों द्वारा नींबू,चीनी का शरबत,आरो पानी व चना का प्रसाद वितरण किया जा रहा था।श्रद्धालु बड़े उत्साह के साथ शरबत पीते नजर आए।  

 नगर में दर्जनों स्थानों पर प्रसाद, शरबत आदि की व्यवस्था की गई थी।

चौधरी चरण सिंह त्रिमुहानी स्थित नवनिर्माण दुर्गा समिति के सौजन्य से भी श्रद्धालु भक्तो को जलपान कराया गया।उक्त कार्यक्रम में मुकेश कुमार शर्मा,धनंजय सिंह (नारायण डिपार्टमेंट)बबलू शर्मा,सुनील गुप्ता,रवि सिंह,आजाद,बबलू वर्मा(ग्रीन पलाई)पिंटू कुमार,बबलू गोंड,राम कुंवर सिंह,वीरेंद्र आदि का विशेष योगदान रहा।

Karunakar Ram Tripathi
192

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.