रिपोर्ट --धनंजय शर्मा
बेल्थरारोड,बलिया।
नगर के चर्चित साइकिल कारोबारी (पंजाब साइकिल स्टोर) मो. नौशाद 70 वर्ष का बुधवार की सुबह उनके दुकान में फंदे से लटकता हुआ शव मिला। जिससे नगर के कारोबारियों एवं नगरवासियों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते नगर के वार्ड नं 12 के अजीमाबाद गली में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही सीयर पुलिस चौकी इंचार्ज देवेंद्र प्रजापति भी दलबल के साथ पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। वृद्ध कारोबारी का शव उनके दुकान में गमछे के सहारे पंखे से लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई तेज कर दी। मृतक के छोटे भाई इरशाद ने बताया कि दुकान के ऊपर ही कमरे में वे रहते थे।बुधवार की सुबह दुकान खोलने के लिए दुकान का स्टाफ जब सीढ़ी से अंदर वाले दरवाजे से दुकान में पहुंचा तो उसकी चीख निकल गई और चिल्लाकर सभी को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि मृतक साइकिल कारोबारी की पत्नी और पुत्र लंबे समय से कानपुर रहते हैं और पारिवारिक विवाद के कारण ही उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.