शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
अनुसूचितजाति की एक महिला को मंदिर में पूजा करने से रोकने पर आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई है।संवाददाता को घटना के बारे में जानकारी मिली है कि शिकारपुर थाना क्षेत्र के जयमंगलापुर गांव में एक अनुसूचितजाति की पीड़ित महिला, सुमित्रा देवी ने पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।पुलिस पीड़ित महिला केआवेदन पर, प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच पड़ताल में जुड़ गई है। प्रशिक्षु,डीएसपी सह थाना अध्यक्ष, डॉक्टर सपना रानी ने संवाददाता को बताया कि जयमंगलपुर गांव निवासी, मोहन राम की पत्नी सुमित्रा देवी केआवेदन पर, जयमंगलपुर के धर्मेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव,अमरिंदर यादव, बंसराज यादव,रोशन यादव, भूषण यादव,छोटन यादव, रितु यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई है। ग्रामीणों के माध्यम से संवाददाता को पता चल है कि जब पीड़ित महिला पूजा करने गई तो सभी लोगों ने उसे रोक दिया, जो वह बोली की पूजा करके जल्द वापस आ जाएंगे तो उसे जातिसूचक गालियां देने लगे,मंदिर में जाने से मना कर दिया,आरोपी जब करने के लिए दौड़े तो मंदिर में पूजा कर रही अन्य औरतों ने आकर उसको बचा लिया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.