शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
पारिवारिक कलह से तंग आकर एक विवाहिता ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है।घटना के बाद मृतिका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि यह घटना सहोदर थाना के पास बताई गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।थानाअध्यक्ष,राजीव रंजन ने संवाददाता को बताया कि मृतिका की पहचान शिवयादव की पत्नी,पूजा देवी उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है,उन्होंने आगे बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। मृतिका के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम भी पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। प्रथम दृष्टि में कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही वस्तुस्थिति की जानकारी मिल पाएगी कि किस कारणवस हत्या हुई है, मृतिका के मौसेरे भाई त्रिपुरारी यादव ने भी संवाददाता को बताया कि पूजा की शादी 6 साल पहले सहोदर थाना की चौकीदार राम भवन यादव के बेटे शिव यादव उम्र 30 वर्ष से हुई थी, दोनों से एक 5 साल का बेटा कार्तिक, एक साल की बेटी कीर्ति है,उन्होंने आगे बताया कि पूजा के ससुराल वालों ने पिछले एक साल से फर्नीचर के साथ ढाई लाख रुपए की मांग कर रहे थे,इसी को लेकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई है।स्थानीय लोगों ने भी संवाददाता को बताया कि पूजा के पति शिव यादव उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रहकर मजदूरी का काम करते हैं,2 दिन पहले ही वह घर आए थे दोपहर दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था,जिससे नाराज होकर पूजा ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.