Tranding

मंगेतर ने पत्नी से मिलने का बनाया दबाव, पत्नी ने गुस्से में लगाई फांसी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

एक 19 साल की युवती, जिसकी शादी तय हो गई थी, उसके मंगेतर के द्वारा मिलने का दबाव बनाने से इनकार करने पर मंगेतर के द्वारा गलत व्यवहार करने से नाराज होकर पत्नी ने आत्महत्या कर ली। संवाददाता को घटना के बारे में पता चला है कि युवती की शादी तय हो गई थी, लेकिन मंगेतर मिलने का दबाव बना रहा था,इसी गुस्से में उसने फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के बुढ़वा चंपापुर गांव की बताई गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजअस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को हवाले कर दिया।प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाअध्यक्ष, डॉक्टर सपना रानी ने संवाददाता को बताया कि मृतका की पहचान,बुढ़वा चंपापुर गांव निवासी,किशोरी शाह के 19 वर्षीय पत्नी, सोनी कुमारी के रूप में की गई है।पोस्टमार्टम कराने आए मृतिका के मामा,शत्रुघ्न साह ने संवाददाता को बताया कि सोनी की शादी 3 साल पहले मैनाटांढ के ठठवा गांव निवासी, अमरिंदर साह से तय हुई थी,शादी से पहले आरोपी लड़की से मिलने का दबाव बना रहा था,शादी के एवज में 3 लाख रुपया,बाइक भी परिजनों ने लड़के वालों को दे दिया था,शादी तय होने के बाद से ही दोनों एक दूसरे से बात करते थे,इसी बीच लड़का,लड़की से मेला में मिलने का दबाव बनाने लगा, लड़की के इनकार करने के बाद लड़के ने युवती के साथ गलत व्यवहार करना शुरू कर दिया,जिससे तंगआकर उसने गुस्से में आकरआत्महत्या की।

Karunakar Ram Tripathi
91

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.