Tranding

बलिया पुलिस अधीक्षक ने IGRS शाखा की पूरी टीम को किया पुरस्कृत।

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा 

बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही "समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली" (IGRS) के अन्तर्गत प्रदेश के समस्त जनपदों मे प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण के कम में पुलिस अधीक्षक बलिया विक्रान्त वीर के निर्देशन में IGRS सेल द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारी से समन्वय स्थापित कर IGRS पोर्टल से प्राप्त होने वाली समस्त शिकायतों का निर्धारित समयावधि में निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया गया व तत्परता पूर्वक आख्या अपलोड की गयी जिसके फलस्वरूप विगत माह अगस्त -2024 में पूरे प्रदेश में जनपद बलिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है। 

  इसके अतिरिक्त अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा के निकट पर्यवेक्षण एवं समस्त क्षेत्राधिकारियों के कुशल नेतृत्व में जनपद के सभी थानों द्वारा आईजीआरएस प्रणाली के माध्यम से विगत माह अगस्त में प्राप्त शिकायती प्रार्थना-पत्रों के त्वरित गुणवत्तापरक निस्तारण कराया गया है ।

  विगत अगस्त माह में जनपद में समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) के माध्यम से आमजन से प्राप्त कुल 1447 शिकायतों का आईजीआरएस टीम द्वारा जनपद के समस्त थानों से समन्वय स्थापित कर शिकायतों में आवश्यक कार्यवाही करवाते हुए 100% सफलतापूर्वक निस्तारण कराया गया । इस प्रदर्शन के आधार पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद बलिया को 115 अंकों में से (100%) के साथ प्रदेश में प्रथम रैंक प्रदान की गयी ।

   पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा बलिया पुलिस की आई.जी.आर.एस टीम को प्राप्त शिकायती प्रार्थना-पत्रों के त्वरितव गुणवत्तापरक निस्तारण कराए जाने पर पूरी टीम को दी गई बधाई व उनके उत्साहवर्धन हेतु पुरी टीम को प्रशस्ति पत्र, गुड इंट्री व नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

Karunakar Ram Tripathi
107

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.