Tranding

कैंप कार्यालय में अपनी परेशानियां साझा कर सकती हैं अंजुमनें: मुजीब

-- मरकज़ी कमेटी के कैंप कार्यालय का फीता काटकर सदर ने किया उदघाटन 


सीतापुर। शुक्रवार की देर शाम मरकज़ी कमेटी जुलूस ए मोहम्मदी के सदर हाजी मुजीब अहमद ने कज़ियारे चौराहे पर एक कैम्प कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। सदर ने बताया कि मरकज़ी कमेटी के कैंप कार्यालय में संपर्क करके अंजुमनें अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं। साथ ही कमेटी के सदस्यों से अपनी परेशानियों को साझा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जुलूस को बेहतर बनाने के लिए सभी का सहयोग ज़रूरी है। कमेटी के सदस्य कैंप कार्यालय पर मौजूद रहेंगे। जनरल सेक्रेटरी इक़बाल अहमद ने कहा कि जुलूस में बड़ी गाड़ियों और पिकअप का इस्तेमाल न किया जाए। साथ ही साउंड सिस्टम भी दो ही रखें। जुलूस में मज़हबी नारों का ही इस्तेमाल करें। उन्होंने अंजुमनों से फ़िर अपील की है कि जुलूस में पैदल ही शामिल हों। इस अवसर पर मसूद आलम अंसारी, अब्दुल कय्यूम अंसारी, कारी सलाहुद्दीन, निहाल, अयाज़ अहमद, मो. सलीम अड्डू, शमीम बेग, नूरुल हक़ खां, मो. नबी मोल्हे, एहराज बेग बब्बू, कारी असद, अकीलुर रहमान, मुमताज गाज़ी व शाहनवाज़ अंसारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Karunakar Ram Tripathi
125

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.