पटना / हाजीपुर (वैशाली) बिहार
10 सितंबर 1965 को शहीद होने वाले भारत-पाक जंग के नायक,शान ए भारत,परमवीर चक्र से सम्मानित वीर अब्दुल हमीद का 59 वां शहादत दिवस समारोह सह इदरीसिया दर्ज़ी अधिकार सम्मेलन को ऐतिहासिक व सफल बनाने को लेकर तैयारी जोर शोर से जारी है।वीर अब्दुल हमीद फाउंडेशन व इदरीसिया दर्ज़ी फेडरेशन के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष अली इमाम भारती के नेतृत्व में इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक व सफल बनाने के लिए वीर अब्दुल हमीद फाउंडेशन की टीम ने पूरी ताकत झोंक दी है।बीते जुलाई माह से ही बिहार के रोहतास,आरा,गया,पटना,औरंगाबाद,अरवल,जहानाबाद,सासाराम,समस्तीपुर,दरभंगा,मुजफ्फरपुर,छपरा,नवादा,वैशाली जिले के विभिन्न गांव में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को 10 सितंबर को पटना पहुंचने की दावत दी जा रही है।वहीं कार्यक्रम में सबसे ज्यादा वैशाली जिला से लोगों के पहुंचने के लिए वैशाली जिलाध्यक्ष मौलाना सुल्तान,प्रदेश महासचिव राजू वारसी,प्रदेश संगठन सचिव मोहम्मद जमशेद आलम उर्फ प्यारे भाई आदि लगातार वैशाली जिले के महुआ,सराय,भगवानपुर,कन्हौली,रजाहसन,राजापाकर,जन्दाहा,काशीपुर फुलहारा,लक्ष्मी पुर,हसनपुर वस्ती,चक मोजाहिद आदि गांव जाकर अपील कर रहे हैं।वहीं प्रदेश महासचिव हाजी मोहम्मद बेलाल उर्फ पप्पू ,प्रदेश संगठन सचिव मोहम्मद सफर आलम,प्रदेश संगठन सचिव मोहम्मद इसतेखार उर्फ कुक्कू,प्रदेश महासचिव हाजी बशीर,दरभंगा जिलाध्यक्ष मोहम्मद हुसैन उर्फ काले भाई,रोहतास जिलाध्यक्ष असगर इमाम आदि ने भी अपने अपने जिले के विभिन्न गांव का दौरा कर शहादत दिवस समारोह को ऐतिहासिक व सफल बनाने के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा तादाद में पटना चलने की अपील की।जबकि कार्यक्रम के बारे जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी मोहम्मद शाहनवाज अता ने बताया कि 10 सितंबर को ऐतिहासिक धरती पटना में स्थित रविंद्र भवन के ऐतिहासिक हाॅल में वीर अब्दुल हमीद शहादत दिवस समारोह कार्यक्रम ऐतिहासिक होने जा रहा है।इस कार्यक्रम में बिहार के हर दिल अजीज,विकास पुरूष,न्याय के साथ विकास करने वाले माननीय मुख्य मंत्री नीतीश कुमार,जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा,केन्द्रीय मंत्री व पूर्व मुख्य मंत्री माननीय जीतन राम मांझी,केन्द्रीय मंत्री माननीय चिराग पासवान,बिहार सरकार के मंत्री माननीय विजय कुमार चौधरी,मंत्री माननीय नीतीश मिश्रा,मंत्री माननीय शीला मंडल,मंत्री माननीय जमां खान,मंत्री माननीय श्रवण कुमार,पूर्व केन्द्रीय मंत्री राम कृपाल यादव,पूर्व मंत्री श्याम रजक,पूर्व मंत्री मोनाजिर हसन,पूर्व सभापति विधान परिषद सलीम परवेज,मोरवा विधान सभा से राजद विधायक रण विजय साहू को आमंत्रित किया गया है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.