Tranding

कम्हरिया हत्या में शामिल दो अभियुक्तों को भिटौली पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल..

भिटौली, महराजगंज, उत्तर प्रदेश

भिटौली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सभा कम्हरिया में वाहन को साइड लेने की बात को लेकर रिजवान उर्फ सेराज एवं मोहम्मद नवाज शरीफ तथा कुछ अन्य लोगों द्वारा इफ्तिखार तथा इरफान को चाकू से हमला किया जिसमें इरफान की मृत्यु हो गई पुलिस को बड़ी सफलता मिली हत्या में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा और उनके पास से रक्तरंजिश कपड़ों के साथ हत्या में प्रयोग किया गया हथियार (चाकू) एवं दो मोबाइल बरामद किया, हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी।

आपको बता दे कि बृहस्पतिवार को बरगदही निवासी इफ्तिखार तथा इरफान आलम दावत खाने अपने बहन निवासी कम्हरिया खुर्द थाना भिटौली जनपद महराजगंज के घर गए हुए थे रात करीब 8:30 बजे दावत खाकर वापस आते समय पुरानी रंजिश को लेकर अभियुक्त गणों द्वारा कम्हरिया खुर्द गांव से पहले ही मजनू के घर के पास सभी एकजुट होकर धारदार हथियार से अबरार के भाई इफ्तेखार व इरफान को जान से मरने के नियत से मारने पीटने लगे जिससे अबरार के दोनों भाइयों को मारपीट से काफी गंभीर चोटे आयी दवा इलाज हेतु गोरखपुर सिटी अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने इरफान को मृतक घोषित कर दिया तथा दूसरे भाई इफ्तिखार पुत्र अलीमुल्लाह थाना भिटौली जनपद महराजगंज का दवा इलाज किया जा रहा है ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पताः- 1- रिजवान उर्फ सिराज पुत्र साजिद अली निवासी कम्हरिया खुर्द थाना भिटौली जनपद महराजगंज उम्र 37 वर्ष

2- मोहम्मद नवाज शरीफ पुत्र साजिद अली निवासी कम्हरिया खुर्द थाना भिटौली जनपद महराजगंज उम्र 25 वर्ष

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय व जिस प्रकरण में गिरफ्तारी हुई का विवरणः-

1. गिरफ्तारी स्थान- ग्राम बलुआ मोड़ छपिया नहर पुलिया से 50 कदम आगे थाना भिटौली जनपद महराजगंज ।

2. गिरफ्तारी दिनांक – 07.09.2024 समय 03.05 बजे

3. प्रकरण में गिरफ्तारी – मु0अ0सं0-247/2024 धारा 191(2), 191(3), 190,115 (2), 103 (1) B.N.S. थाना भिटौली, जनपद महराजगंज।

बरामदगीः-

1. एक अदद चाकू (आलाकल्त)

2. अभियुक्तगण के रक्त रंजीत कपडे

3. दो अदद मोबाईल फोन

गिरफ्तारी करने वाले टीम के सदस्य का विवरणः- थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार वैश्य, हे0का0 संजीव श्रीवास्तव, का0 विनोद चौहान, का0 अजीत यादव थाना भिटौली जनपद महराजगंज ।

Karunakar Ram Tripathi
110

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.