महराजगंज, उत्तर प्रदेश।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीणा व अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी आभा सिंह के पर्यवेक्षण में श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 अखिलेश प्रताप सिंह व उ0नि0 अंकित चौरसिया व हे0का0 विरेन्द्र कुमार मौर्या पुलिस बल के साथ हॉस्पिटल रोड लमहुआ बाग के पास से 106 बोरी ब्राजीलियन व 24 बोरी पिसइनगालो मक्का लदे एक पिकअप जिसका नम्बर यूपी 53 ए0टी0 7550 हैं, के साथ अभियुक्त करन पुत्र महगी उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड नं0 3 निचलौल थाना निचलौल जनपद महराजगंज को गिरफ़्तार कर बरामद मक्के को निचलौल कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.