जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के रवैये से आजीज ग्रामीणों ने उठाया कदम
रिपोर्ट:विनोद विरोधी
गया, बिहार।
राज्य सरकार के रवैये से परेशान ग्रामीणों ने जीटी रोड भलुआचट्टीसे लखैपुर तक जाने वाली जर्जर सड़क पर अमकोला गांव के निकट धान की रोपाई कर सरकार के प्रति विरोध प्रकट किया है।वहीं ग्रामीणों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को जमकर खिंचाई की है।उल्लेखनीय है कि जीटी रोड भलुआचट्टी(बाराचट्टी प्रखंड)से लखैपुर (मोहनपुर प्रखंड) तक जाने वाली 18 किलोमीटर की लंबी सड़क विगत एक दशक से जर्जर एवं बदहाल है,जिस पर छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन बमुश्किल होता है।बरसात की इस मौसम में समय कीचड़ में तब्दील हो चुका है तथा गड्ढों में जल जमाव की स्थिति बनी है।ग्रामीणों का मानना है कि इस सड़क की जर्जर अवस्था की शिकायत स्थानीय विधायिका ज्योति मांझी व केंद्र सरकार में मंत्री बने जीतनराम मांझी समेत जिलाधिकारी गया को भी अवगत कराया गया,किंतु इस समस्या का कोई निदान नहीं निकल सका हैं। विडंबना है कि सड़क की जर्जर हालत के कारण मरीजों को जिला अथवा प्रखंड मुख्यालय भेजने में काफी मशक्कत करनी पड़ती हैं। कई मरीज तो रास्ते में ही काल के गाल में समा जाते हैं।यह सड़क जिले के टनकुपा,फतेहपुर, वजीरगंज प्रखंड व पड़ोसी जिला नवादा के संपर्क पथ भी है।इसके बावजूद राज्य सरकार का ध्यान इसके निर्माण के प्रति नहीं हैं। इन समस्याओं से अजीज होकर आज स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के नेतृत्व में अमकोला गांव के निकट बीच सड़क पर धान की रोपनी भी की है।इस तरह के आंदोलन का नेतृत्व अमकोला पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजय कुमार यादव,पंचायत समिति सदस्य कमलेश पासवान,वार्ड सदस्य संजय पासवान,सरपंच मालती देवी, मुखिया गिरिजा देवी के अलावा सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे ।इधर स्थानीय जनप्रतिनिधि संजय यादव ने कहा यदि आगामी दो माह के भीतर सड़क निर्माण के प्रति ठोस कदम नहीं उठाया गया तो जिला मुख्यालय का भी घेराव किया जाएगा।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.