Tranding

श्यामदेउरवा पुलिस ने एक अंतर्जनपदीय वाहन चोर को किया गिरफ़्तार।

वाहन चोर अभियुक्त थाना सिंदूरिया क्षेत्र का रहने वाला हैं, जिसके पास से पुलिस ने एक अदद चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल, एक अदद मोबाईल फोन व 1200/- नगद बरामद किया..

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

महराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर आभा सिंह के पर्यवेक्षण एवं श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में थाना श्यामदेउरवा की टीम के संयुक्त प्रयास से अंतर्जनपदीय वाहन चोर की गिरफ्तारी के साथ चोरी की गई एक अदद बुलेट मोटरसाइकिल, एक अदद मोबाईल फोन व 1200 रुपये नगद बरामद करने में सफलता मिली।

जैसा कि मनीष यादव पुत्र रामबडई यादव निवासी पकडी बुजुर्ग थाना बरियारपुर जनपद देवरिया ने थाने पर अपनी बुलेट मोटर साइकील यूपी 56 ए0आर0 6016 चोरी होने का अभियोग पंजीकृत कराया था, जिसके सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के आदेशानुसार जिले की स्वाट व एस०ओ०जी० टीम के साथ साथ थाना श्यामदेउरवां पुलिस की टीम को गिरफ्तारी व समान बरामदगी हेतु लगायी गयी थी। जिसमे आज एक अन्तर्जनपदीय चोर शिव प्रताप यादव पुत्र रामभवन यादव निवासी मुजहना बुजुर्ग थाना सिन्दुरिया जनपद महराजगंज उम्र 20 वर्ष की गिरफ्तारी की गई और उसके पास से चोरी की गयी एक बुलेट मोटर साइकील यूपी 56 ए0 आर0 6016, एक मोबाइल फ़ोन एवं 1200/- नगद बरामद की गयी है।

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में थाना श्यामदेउरवां व0उ0नि0 भगवान बख्श सिंह, परतावल चौकी प्रभारी उ0नि0 अखिलेश प्रताप सिंह, का0 वासुदेव यादव, का0 पंकज यादव, का0 आशीष यादव एवं एस०ओ०जी० प्रभारी उ0नि0 योगेश सिंह, हे0का0 कुतुबुद्दीन, हे0का0 धीरेन्द्र मिश्रा, का0 राजवीर पाठक, का0 रामआशीष यादव ने अभियुक्त को गिरफ़्तार कर चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल, एक मोबाईल फोन व 1200/- नगद बरामद कर विधिक कार्यवाही की गई।

Karunakar Ram Tripathi
114

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.