रिपोर्ट:विनोद विरोधी
गया, बिहार।
सी.डब्ल्यू.एस के तत्वाधान में जिले के बाराचट्टी प्रखंड के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय धनीवान के प्रांगण में स्कूली बच्चों के बीच पोषण सप्ताह समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर सी.डब्ल्यू.एस. के प्रखंड कोऑर्डिनेटर रामदेव प्रसाद ने बताया कि कुपोषण से बचाव के लिए स्वच्छ फलों व हरी सब्जियों का सेवन की आवश्यकता है।साथ ही पर्यावरण की रक्षा के लिए बच्चों को फलदार वृक्ष लगाने की सलाह दी गई।इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक इंद्रकांत मणी एवं समाजसेवी रामाकांत प्रसाद भी मौजूद रहे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.