शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
एक अधेड़ व्यक्ति को रात में खाना खाकर टहलना महंगा पड़ा,एक तेज रफ्तार टेंपो ने ठोकर मार दी,जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया,अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बारी टोला गांव की बताई गई है। घटना की सूचना पर पहुंची नाका थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमसीएच पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया, अस्पताल नाकाथाना प्रभारी, रामकुमार प्रसाद ने संवाददाता को बताया कि मृतक की पहचान बारीटोला निवासी,शिवानंद महतो,उम्र 50 वर्ष के रूप में की गई है, मामले में परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर संबंधित थाने में कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है।
मृतक के भतीजे विजय महतो ने संवाददाता को बताया कि शिवानंद,रात खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहे थे, अचानक एक तेज रफ्तार टेंपो के चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए,इसके बाद उन्होंने इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज पर दौरान उनकी मौत हो गई।धर घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है,पूरा ग्रामीण क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.