Tranding

मधेपुरा के नए जिला पदाधिकारी का किया गया स्वागत और निर्वतमान जिला पदाधिकारी विजय प्रकाश मीणा को दी गई विदाई l

जफर अहमद की ब्यूरो रिपोर्ट

मधेपुरा, बिहार।

मधेपुरा जिले में नये जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह का स्वागत जिले के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा किया गया। साथ ही निर्वतमान जिला पदाधिकारी विजय प्रकाश मीणा को भावभिनी विदाई जिले के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा दी गई। जिला पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में नये जिला पदाधिकारी द्वारा प्रभार ग्रहण किया गया। निर्वतमान जिला पदाधिकारी ने नये जिला पदाधिकारी को शुभकामना देते हुए प्रभार सौंपा। निर्वतमान जिला पदाधिकारी ने भावपूर्ण ढंग से जिले के पदाधिकारियों, कर्मियों, जन प्रतिनिधियों, मीडिया प्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, युवाओं, छात्रों सहित मधेपुरा जिलावासियों के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस जिले के विकास हेतु उनके कार्यावधि में पूरा सहयोग और योगदान दिया।

सर्किट हाउस में आयोजित विदाई समारोह में पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा निवर्तमान जिला पदाधिकारी को माल्यार्पण, पुष्पगुच्छ एवं सप्रेम भेंट देकर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर नये जिला पदाधिकारी ने समस्त पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि जिस प्रकार आपने निर्वतमान जिला पदाधिकारी को जिले के विकास हेतु सहयोग दिया है, उसी प्रकार मैं अपेक्षा करता हूँ कि आप हमें सहयोग दें ताकि यह जिला आगे भी नवीनतम ऊँचाईयों पर विराजमान हो सके। 

पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा  बताया गया कि निर्वतमान जिला पदाधिकारी द्वारा वर्ष 2023 में मधेपुरा जिले का प्रशासनिक बागडोर लिया गया था। उन्होंने 11 अप्रैल, 2023 से वर्तमान समय तक पूर्ण निष्ठा, तत्परता, लगन एवं प्रतिबद्धता के साथ जिले का कार्यभार संभालें रखा। उन्होंने अपने कार्यावधि में समग्र विकास को लक्षित कर शिक्षा, स्वास्थ्य, पथ निर्माण, शारीरिक एवं सांस्कृतिक विकास पर केंद्रित किया। उनके नेतृत्व में जिले के विकास को गति देने के प्रयास में सिंहेश्वर धाम का सौंदर्यीकरण, मिशन मार्ग अंतर्गत एन.एच106 एवं एन.एच107 की प्रगति, बाढ़ आश्रय स्थलों का पुनर्विकास, इंडोर स्टेडियम का जिर्णोद्धार एवं पुनर्विकास, मिशन कायाकल्प अंतर्गत स्वास्थ्य केंद्रों का सुदृढ़ीकरण एवं विकास, नए एन.आई.सी रूम का विकास, जिला कंट्रोल रूम का विकास जैसे अनेक पहल एवं आधारभूत संरचनाओं की नींव को सरजमीन पर प्रत्यक्ष किया गया।  

उनके कार्यकाल में मधेपुरा जिला निरंतर विभिन्न क्षेत्र में ऊंचाइयों को छूता रहा। वर्ष 2024 में हुए लोकसभा आम निर्वाचन से लेकर आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण जैसे प्रशासनिक चुनौतियों का सामना करने में उनकी दक्षता, कार्य-कुशलता एवं अनुभवों के बल पर मधेपुरा जिले ने लगातार प्रगति दर्ज की।* उनके मार्गदर्शन पर क्रियान्वित सभी विभागों की योजनाएं, अभियान एवं कार्यक्रमों के माध्यम से मधेपुरा जिले में सतत एवं समग्र उन्नति तथा विकास हुआ। इस अवसर पर वर्तमान जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह द्वारा निवर्तमान जिला पदाधिकारी श्री विजय प्रकाश मीणा को शुभकामना देते हुए उनके सुखद भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।

Karunakar Ram Tripathi
123

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.