Tranding

भाई ने ही भाई पर लगाया 53 लाख धोखाधड़ी काआरोप, केस दर्ज।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

एक भाई ने हीअपने ही भाई पर 53 लाख रुपया धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि शिकारपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है, शिकारपुर थाना क्षेत्र के लंगड़ा गांव निवासी,अर्जुन पंडित ने धोखाधड़ी का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है,इसमें उसने अपने भाई विशंभर पंडित कोआरोपित किया है।आरोप है कि लुधियाना में उसका कोर्ट पेंट का कारखाना है, वर्ष 2014 में उसके दरवाजे पर तय हुआ के उसका लुधियाना का कारखाना भाई चलाएगा,और प्रतिवर्ष 10 लाख रुपया उसे देगा, उसके भाई ने वर्ष 2015 तक उसे मात्र 7 लाख रुपया ही दिया ,उसके बाद बार-बार समय लेकर भी उसके भाई ने रुपया नहीं दिया,बाद में उसके भाई ने वर्ष 2018 में स्टांप पेपर पर पंचों न के समक्ष रुपया देने का कागज बनाया कि वर्ष 2014 से जोड कर 10 लाख रुपया के दर से भुगतान करना है,और लुधियाना का कारखाना भाई चलाएगा,मगर वह उसके झांसे में आ गया और कारखाना उसके हवाले कर दिया,मगर एक रुपया भी नहीं दिया,जिसके कारण धोखाधड़ी का मुकदमा किया गया है।

Karunakar Ram Tripathi
111

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.