Tranding

महिला से दुष्कर्म मामले में एक वांछित अभियुक्त को भिटौली थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार..

महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

महराजगंज पुलिस अधीक्षक तथा अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु वांछित वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभावी कार्यवाही करते हुए थाना भिटौली पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0 अ0 सं0- 214/2024 धारा 376/498ए/323/504/506 भा0द0वि0 व 3/4 DP ACT के वांछित अभियुक्त आकाश जायसवाल पुत्र चन्द्रिका जायसवाल नि० बल्लो खास थाना घुघली जनपद महराजगंज को सेमरा राजा जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त को मा०न्या० के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तारी करने वाले टीम में भिटौली थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार वैश्य, उ0नि0 अखिलेश यादव, उ0नि0 चन्द्रपाल यादव, हे0का0 विद्यासागर, हे0का0 राजमोहन यादव व हे0का0 रामप्रवेश यादव, का0 परमहंस गौड व का० रविप्रताप सिंह शामिल रहे।

Karunakar Ram Tripathi
94

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.