महराजगंज, उत्तर प्रदेश।
महराजगंज पुलिस अधीक्षक तथा अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में अपहर्ता की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभावी कार्यवाही करते हुए थाना भिटौली पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 248/24 धारा 137(2) बीएनएस की अपहर्ता को सकुशल बरामद किया गया है। अपहर्ता को उसके पिता सुरेश गौड व माता माया देवी के सुपुर्द किया गया है।
बरामद करने वाले टीम में उ0नि0 अखिलेश यादव, चौकी प्रभारी सिसवा मुंशी, हे0का0 रामप्रवेश चौधरी, म0का0 चन्दा पाल थाना भिटौली शामिल रहे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.