रिपोर्ट :विनोद विरोधी
गया, बिहार
बिहार के गया में कुएं में दम घुटने से तीन की मौत हुई हैं। इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया।सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।मौत की पुष्टि होने के बाद तीनों शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के अनुसार यह घटना गया जिले के वजीरगंज के चकसेव गांव की है। मृतकों की शिनाख्त ललन कुमार, टिंकू पांडे और सुभाष कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चकसेव गांव के एक कुएं में एक व्यक्ति गिर गया था।उसे बचाने के लिए एक युवक नीचे उतरा।वह भी कुएं में ही रह गया और वापस नहीं लौटा।इसके बाद तीसरा युवक कुएं में उतरा, लेकिन वह भी बाहर नहीं निकला।
कुएं में तीन युवकों की मौत की आशंका को लेकर काफी देर तक कोहराम मचा रहा। किसी प्रकार तीनों को बाहर निकाला गया, लेकिन वह सभी मृत मिले।इसके बाद गांव में चीत्कार मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हुआ हैं। वजीरगंज के चकसेव गांव में मातम पसर गया है। फिलहाल पुलिस की टीम मामले में कार्रवाई कर रही है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.