Tranding

सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई तो राजद ने कसा तीखा तंज।

रिपोर्ट:विनोद विरोधी

गया, बिहार।

आज 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा होने के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है। आज देश के प्रधानमंत्री 74 साल के हो गए। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देने वाले लोगों का सोशल मीडिया पर तांता लग गया है। जिनमे सबसे पहली बधाई बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी है। अब इसको लेकर आरजेडी ने तीखा तंज किया है।दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 17 सितंबर की रात ठीक 12 बजे पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा, “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना है”। 

 इधर सीएम नीतीश कुमार के बर्थडे पर वीश करने की टाइमिंग को लेकर आरजेडी ने तंज कसा है। आरजेडी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने एक्स के जरिए सीएम नीतीश पर तंज किया है। उन्होंने लिखा, इतनी शीघ्रता से अलार्म लगाकर बर्थडे विश करने की तत्परता तो एक प्रेमी युगल भी नहीं करता है”।

 उन्होंने आगे लिखा, “मतलब 11 बजकर 59 मिनट पर ट्वीट लिखकर रख लिए थे , बारह बजे का अलार्म बजा कि पोस्ट पर दिया गया।काश इतनी तत्परता बिहार में हो रहे हत्या,बलात्कार पर भी दिखा पाते। बेरोजगारी दिवस पर आप अपनी बेरोजगारी का मुआयना पेश कर पाते।

Karunakar Ram Tripathi
139

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.