रिपोर्ट मोहम्मद आसिफ अता
हाजीपुर/बिदुपुर (वैशाली)
जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहीमापुर गांव में पिछले 24 घंटे से लापता किशोर का शव गांव के कुएं से बरामद हुआ है। मृतक किशोर की पहचान रहीमपुर गांव निवासी अशोक सिंह के 17 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अभिषेक पिछले 24 घंटे से लापता था। जब स्थानीय लोगों की नजर कुएं में उपलाते शव पर नजर पड़ी तो गांव में बात आग की तरह फैल गई। आसपास स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना बिदुपुर थाने की पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बिदुपुर थाने की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से किशोर के शव को बाहर निकाल घटना से आक्रोशित लोगों ने शव को हाजीपुर महनार मुख्य मार्ग के रहीमपुर चौक के पास रखकर सड़क मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बूझकर मामले को शांत कराया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। इस संबंध में मृतक किशोर के पिता अशोक सिंह ने बताया कि मेरे पुत्र को ईंट पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई है। साक्ष्य छुपाने के लिए शव को हुए में फेंक दिया गया है।इस संबंध बिदुपुर थाना अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया रहीमपुर गांव में कुएं से एक किशोर का शव बरामद किया गया है। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों द्वारा हत्या कर देने का आरोप लगाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.