Tranding

डूबते सैलानी को बचाने गए नौसेना जवान डूबे, मौत,मचा कोहराम, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार।

हाजीपुर (वैशाली) बिहार

नौसेना के जवान दीपक कुमार (30) बीते दिनों तेलंगना में कर्तव्य निभाते हुए शहीद हो गए। वे बिदुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहिमापुर पंचायत के वाजितपुर मलाही (उची डीह) निवासी होरिल सिंह के पुत्र थे। जो की विशाखापत्तनम से करीब 82 किलोमीटर दूर स्थित एक जलप्रपात में डूब रहे सैलानी को बचाने के क्रम में पानी में डूबने से दीपक कुमार की मौत हो गयी। घटना के 24 घंटे के बाद नौसेना कैम्प की मदद से दीपक का शव पानी से बरामद किया गया। इस घटना की खबर सुनकर पूरे गांव में मातम छा गया है।शव उनके पैतृक गांव पहुंचा। जहां परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों से मुलाकात के बाद अन्य नौसेना के जवानों ने उनके शव को परिजनों की मदद से राजकीय सम्मान के साथ चेचर घाट पर अंतिम विदाई दी। उनके अंतिम शव यात्रा में करीब हजारों से अधिक लोग शामिल हुए। हर किसी लोग शहीद दीपक को एक झलक देखने के लिए हाजीपुर महनार मुख्य मार्ग पर जुटे रहें। उसके कम्पनी के जवान द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दी गई है।बताया गया है कि इंडियन नेवी का मृतक जवान बीते साढ़े तेरह साल से देश की सेवा में था और डेढ़ साल बाद रिटायर्ड होकर वे अपने घर लौटता। मृतक जवान के दो संतान है पाच वर्ष का दिव्यांशु,और तीन वर्ष की दिविशा। उसके आकस्मिक निधन से घर के लोगो का रो-रोकर बुरा हाल है।गाव का माहौल भी शोकाकुल है।

Karunakar Ram Tripathi
133

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.