Tranding

तहफ्फुज ए औकाफ कान्फ्रेंस ऐतिहासिक रहा।

पटना (संवाद दाता) पटना शहर स्थित बापू सभागार में आयोजित तहफ्फुज ए औकाफ कान्फ्रेंस सफल और ऐतिहासिक रहा।इस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे हजारों लोगों ने जहां एक आवाज में वक्फ संसोधन बिल 2024 को पूरी तरह से खारिज कर दिया वहीं सभी संगठनों ने एकजुटता के साथ इस बिल को किसी हाल में क़बूल नहीं करने का ऐलान किया।इस कार्यक्रम में उपस्थित कुछ लोगों से विशेष तौर पर संवाद दाता ने बात की तो इन लोगों ने साफ तौर पर कहा कि यह बिल हम हरगिज हरगिज कबूल नहीं करेंगे।अगर सरकार इस बिल को वापस नहीं लेती है तो हम सभी इसके लिए हर तरह का संघर्ष करने को तैयार हैं।बातचीत करते हुए वैशाली जिला के मशहूर शिक्षाविद व कौम व मिल्लत के हमदर्द मोहम्मद शाहिद महमूदपुरी ने कहा कि मैं इस कार्यक्रम में शामिल होकर खुद को खुश नसीब समझता हूं।हम वक्फ संसोधन बिल 2024 का विरोध करते हैं।इमारत ए शरीया की इस कोशिश को अल्लाह कामयाब करे।बेगूसराय जिला से आए मुफ्ती मोहम्मद अली ने कहा कि इस बिल की पुरजोर मुखालफत करते हैं।हजरत अमीर ए शरीयत को बहुत कम वक्त मिला जिस का बेहद अफसोस है।हम इन्हें ही सुनने आए थे।यहां से जो पैगाम ले कर जा रहे हैं।वह अपने इलाके के लोगों तक पहुंचाएंगे।बेगूसराय जिले के ही मौलाना मंजूर ने भी साफ तौर पर कहा कि इस बिल को हम जितनी भी मुखालफत करें वह कम है।इसे हरगिज कबूल नहीं करेंगे।जबकि जमुई जिला से आए मौलाना मोहम्मद सैफुल्लाह,कारी अब्दुल मतीन ने एक सवाल के जवाब में कहा कि सरकार चाहे जितना भी जोर लगाए हम लोग बिल को किसी हाल में कबूल नहीं करेंगे।ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लाॅ बोर्ड की मुहिम में हम बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इ-मेल भी करवाया।इन्होंने कहा कि यह कान्फ्रेंस मील का पत्थर साबित होगा।वैशाली जिले के जन्दाहा बाज़ार स्थित जामा मस्जिद के सेक्रेटरी मोहम्मद हारून,खजांची मोहम्मद जमाल,शिक्षक मोहम्मद इम्तियाज अहमद,मोहम्मद कमालुद्दीन ने कहा कि हम लोग अमीर ए शरीयत की दावत पर यहां पहुंचे हैं।यह कान्फ्रेंस में शामिल होकर बहुत खुशी महसूस हुई।इंशाअल्लाह इस बिल की मुखालफत पुरजोर तरीके से उस वक्त तक होगा जब तक सरकार इसे रद्द न कर दे।वहीं भागलपुर से आए मोहम्मद तौसीफ,मोहम्मद प्यारे ने कहा कि इस कार्यक्रम को हजारों की संख्या में पहुंच कर मुसलमानों ने सफल और ऐतिहासिक बना दिया।कान्फ्रेंस से जो बाते समझ में आई उसे अपने इलाके के लोगों तक पहुंचाएंगे।जबकि वैशाली जिले के मशहूर पत्रकार मोहम्मद शाहनवाज अता ने इमारत ए शरीया के अरबाब ए हल व अक्द की हैसियत से शिरकत की।उन्होंने कहा कि इस बिल की मुखालफत करते हैं।इमारत ए शरीया की ओर से इतना बेहतरीन इंतजाम और रजाकार की बेहतर सेवा देने पर शुक्रिया अदा करते हैं।अल्लाह इस कान्फ्रेंस को कबूल करे और बिल को पूरी तरह रद्द करे।

Karunakar Ram Tripathi
109

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.