Tranding

नीतीश कुमार ने सबसे ज्यादा नौकरी दी है : अली इमाम भारती

पटना (संवाद दाता ) बिहार अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित ATDC (APPERAL TRAINING & DESIGN CENTRE) पाटलिपुत्रा इंडस्ट्रीरियल एरिया कोका कोला फैक्ट्री के सामने स्थित का इदरिसीया दर्ज़ी फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अलीइमाम भारती के नेतृत्व में प्रदेश महासचिव हाजी मोहम्मद बेलाल उर्फ पप्पू,प्रदेश महासचिव राजू वारसी,प्रदेश संगठन प्रभारी जमशेद आलम उर्फ प्यारे एवं वैशाली जिला महासचिव मोहम्मद आसिफ़ अता ने निरीक्षण किया।जहां ATDC के प्रिंसिपल अमिताभ रॉय एवं इंस्टीट्यूट फैकल्टी पुनित कुमार से मुलाकात कर इस योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त की।इस अवसर पर बातचीत के दौरान जहां आईडीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अली इमाम भारती ने कहा कि बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतिश कुमार ने बिहार में सबसे ज्यादा नौकरी दी है।यह बहुत ही गर्व की बात है।जबकि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री माननीय जमां खान बिहार के अल्पसंख्यक समाज के विकास और बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर प्रदान कर रहे हैं और विभिन्न प्रकार के योजनाएं लागू कर रहे हैं जो अल्पसंख्यक समाज के लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है।वहीं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा अल्पसंख्यक एवं इदरिसी या दर्ज़ी समाज के युवाओं के लिए रेडिमेड गारमेंट उद्योग से संबंधित कोर्स APPAREL MANUFACTURING OF TECHNOLOGY & FASHION DESIGN OF TECHNOLOGY का एक वर्षीय कोर्स कराकर 100% नौकरी की गारंटी दे रहे हैं।जिसे बिहार के अल्पसंख्यक समाज के छात्र,बेरोजगार युवा कोर्स कर रोजगार पा सकते हैं।वहीं प्रदेश महासचिव हाजी मोहम्मद बेलाल उर्फ पप्पू ने कहा कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित इस कोर्स को ज्यादा से ज्यादा युवाओं,बेरोजगारों को करना चाहिए।वहीं प्रदेश महासचिव राजू वारसी ने कहा ये आईडीएफ बिहार के छात्र युवाओं को इस कोर्स में एडमिशन कराने के लिए जागरूक करेगा और हर संभव मदद करेगा।अल्पसंख्यक समुदाय के 10th,12th पास छात्र-छात्राओं और युवाओं के रोजगार की गारंटी वाले कोर्स जिसे सरकार फ्री में करा रही है।इस कोर्स को करके रोजगार प्राप्त करना चाहिए।वहीं संगठन प्रभारी जमशेद आलम उर्फ प्यारे ने कहा कि जो रेडिमेड गारमेंट्स उद्योग से संबंधित कोर्स का खर्च 1 लाख रुपए तक है उसे सरकार फ़्री में करा रही है तो बिहार के अल्पसंख्यक समाज के छात्रों,बेरोजगार युवाओं को इससे अवश्य लाभ उठाना चाहिए।वहीं जिला महासचिव मोहम्मद आसिफ़ अता ने कहा कि इदरीसिया दर्ज़ी फेडरेशन की पूरी टीम अल्पसंख्यक समाज एवं इदरिसी या दर्ज़ी समाज के 10th,12th पास छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को रोजगार के लिए इस कोर्स को करने हेतु जागरूकता अभियान एवं एडमिशन हेतु सहायता एवं काउंसलिंग कराएगी।

Karunakar Ram Tripathi
120

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.