Tranding

नवागत थानाध्यक्ष ने विभिन्न चौराहों पर फ्लैगमार्च कर कराया सुरक्षा का एहसास।

कानून के साथ खेलने वालों के विरुद्ध होगी शख्त कार्रवाई- थानाध्यक्ष

चौक बाजार, महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

नवागत थानाध्यक्ष चौक शैलेन्द्र कुमार शुक्ल ने चार्ज लेने के दूसरे दिन ही थानाक्षेत्र के विभिन्न चौराहों पर अपने मातहतों संग फ्लैगमार्च कर जनता को सुरक्षा का विश्वास दिलाया। इस दौरान थानाध्यक्ष ने कहा कि थानाक्षेत्र में कानून का मजाक उड़ाने वालों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी ।

थानाध्यक्ष ने चौक बाजार, टीकर चौराहा, सेखुई बाजार, मधुबनी चौराहा, पिपरिया चौराहा, बेलभरिया चौराहा तथा झुंगवा चौराहे पर फ्लैगमार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया ।इस अवसर पर हेड कांस्टेबल मनोज यादव, अखिलेश यादव, विश्वनाथ, संतोष पाल, अभय कुमार,बृजेश सहित एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी सम्मिलित रहे ।

Karunakar Ram Tripathi
174

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.