Tranding

प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं की सभा राजेंद्र आश्रम मे होगी 25 सितम्बर को।

रिपोर्ट :विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के संघर्ष, सम्मान में कॉंग्रेस पार्टी मैदान में नारों को बुलंद करते हुए कॉंग्रेस सेवादल के तत्वाधान में आयोजित पदयात्रा के 25 सितंबर 2024 को 12 बजे दिन मे गया पहुँचने पर जिला कॉंग्रेस कार्यालय मैदान, राजेंद्र आश्रम मे प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं सहित संपूर्ण जिला के कॉंग्रेस पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं की आमसभा को अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमिटी के बिहार प्रदेश प्रभारी मोहन प्रकाश, बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह संबोधित करेंगे।आमसभा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिला कार्यालय राजेंद्र आश्रम मे बैठक कॉंग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष डॉ गगन कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।कार्यक्रम में शामिल बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मो. खान अली,टिकारी विधानसभा के प्रत्याशी रहे सुमंत कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष राम उदय प्रसाद, उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, प्रदेश प्रतिनिधि व पूर्व जिलापार्षद सत्येंद्र नारायण सिंह, जिला पार्षद श्वेता सिंह यादव, युगल किशोर सिंह, पार्षद प्रतिनिधि शशि किशोर शिशु, संतोष कुमार कुशवाहा, युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार, विपिन बिहारी सिन्हा, कुंदन कुमार, अमित कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह, रंजीत कुमार सिंह, गया जिला अति पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, विद्या शर्मा, धर्मेंद्र कुमार निराला, वार्ड पार्षद लाछो देवी, राजीव कुमार सिंह उर्फ लबी सिंह, गिरेन्द्र कुमार, शिव कुमार चौरसिया, मो.ताजुद्दीन ,कमलेश चंद्रवंशी , राज कपूर गुप्ता, अर्जुन प्रसाद, नवीन कुमार, अमरजीत कुमार, टिंकू गिरी, मानपूर प्रखंड अध्यक्ष रंजीत सिंह, आदि शामिल रहे।आयोजित सभा में सैकड़ों किलोमीटर पदयात्रा कर सातवें दिन 25 सितंबर को गया राजेंद्र आश्रम मैदान में सम्मानित कर संघर्ष को और तेज करने का संकल्प लिया जाएगा।जिला कॉंग्रेस कमिटी के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने जिला के सभी प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि आप अपनी समस्याओं को एकजुट होकर बयां करे और सभा में उपस्थित देश के मशहूर समाजवादी चिंतक प्रखर वक्ता मोहन प्रकाश, प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह सहित कई नेता आगे के संघर्ष और कार्यक्रम पर प्रकाश डालेंगे।

आज के बैठक में तैयारी की सभी बिंदुओं जिसमें तोरण द्वार, मंच, मैदान में मुकम्मल व्यवस्था, सभा में शामिल सभी का सामूहिक भोजन, उपभोक्ताओं की समस्याओं से रूबरू होने आदि शामिल है।

Karunakar Ram Tripathi
47

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.