हाजीपुर (वैशाली) बिहार
जिला पदाधिकारी वैशाली के द्वारा पीएम विश्वकर्म योजना अंतर्गत प्रखंड भगवानपुर एवं गोरौल मे चल रहे कैंप का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।डीपीएम जीविका को अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कराने हेतु सभी प्रखंड में लोगों को रजिस्ट्रेशन करने हेतु भेजने के लिए कहा गया है।प्रखंड विकास पदाधिकारी गोरौल एवं भगवानपुर को निर्देश दिया गया कि आप पंचायत सचिव को निर्देशित करते हुए अधिक से अधिक संख्या में लोगों को प्रखंड मुख्यालय में आकर पीएम विश्वकर्म योजना अंतर्गत पंजीकरण कराने हेतु उन्हें प्रखंड में भेजने के लिए निर्देशित किया गया है।सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को पंचायत सचिव एवं अन्य माध्यम से समन्वय बनाकर लोगों को पीएम विश्वकर्म योजना में पंजीकरण कराने हेतु तेजी लाने का निर्देश दिया गया है
विदित है कि जिला पदाधिकारी महोदय के दिशा निर्देश के आलोक में 23 सितंबर से वैशाली जिला के 16 प्रखंडों में पीएम विश्वकर्म योजना का पंजीकरण हेतु कैंप का आयोजन शुरू किया गया है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.