विरोध प्रकट करते हुए बाजू पर काली पट्टी बांधकर, मुंह पर मास्क लगाकर तथा बिना किसी वार्ता के केवल मौन रखकर पत्र दिया गया ।
सेराज अहमद कुरैशी
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
दि उत्तर प्रदेश टैक्स बार एसोसिएशन वाराणसी द्वारा दिए गए निर्देशानुसार गोरखपुर के टैक्स बार एसोसिएशन के सदस्यों ने एक पत्रक दोनों एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 2 अपील को दिया, जिसमें कार्यपालिका द्वारा न्यायपालिका की स्वतंत्रता एवं न्यायिक अनुशासन में किया जा रहे अनधिकृत हस्तक्षेप एवं अतिक्रमण की ओर आकर्षित किया गया, और संगठन के द्वारा संलग्न पत्र के अनुसार गंभीर विषयों को उठाया गया है।
पत्र दोनों एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 2 को स्थानीय टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा प्राप्त कराया गया है जिसमें अपना विरोध प्रकट करते हुए बाजू पर काली पट्टी बांधकर, मुंह पर मास्क लगाकर तथा बिना किसी वार्ता के केवल मौन रखकर पत्र प्राप्त कर दिया गया है।
पत्र की कॉपी संलग्न है, पत्र देने वालों में श्री इम्तियाज अब्बासी एडवोकेट, दिलीप रस्तोगी एडवोकेट, नासिर एडवोकेट, विवेकानंद मिश्रा एडवोकेट अहमर रिजवी एडवोकेट, तालिब रिजवी एडवोकेट, मौजूद थे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.