Tranding

सड़क बने या न बने मगर बिगड़ेगी जरूर : सुशील कुमार पाण्डेय "कांहजी"

धनंजय शर्मा 

बलिया, उत्तर प्रदेश।

सड़क बने या न बने बिगड़ेगी जरूर, हर घर नल जल योजना के अंतर्गत पाइप बिछाने हेतु पूरे जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़को की खोदाई कर सिर्फ मिट्टी डाल कर उसे छोड़ दिया जा रहा हैं जिससे पूरे जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों की अच्छी खासी सड़के भी खस्ताहाल हों जा रही हैं और दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं।

   उक्त बातें समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय "कान्हजी"ने मंगलवार को प्रेस को जारी अपने एक बयान में कही और कार्यदाई संस्था पर पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि जब कोई भी कार्य योजना बनती हैं तो उसमे सड़क के खुदाई के बाद उसे पूर्व की स्थिति में करने की योजना भी होती क्या इस योजना के प्रकालन में यह प्राविधान नही हैं? अगर नहीं तो ऐसा क्यों हैं? और अगर है तो विभाग द्वारा उसका पालन क्यों नही किया जा रहा हैं? ऐसा न होने के कारण ही खुदाई वाले इलाकों में आए दिन मिट्टी से फिसल कर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं और लोग चोटिल हो रहे हैं इसका जिम्मेदार कौन हैं? सड़को को पूर्व की स्थिति में न करना घोर लापरवाही और लोगो के जिंदगी के साथ खिलवाड़ हैं।जिसे समाजवादी पार्टी कत्तई बर्दास्त नही करेंगी।

   कान्हजी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से शासन प्रशासन से इस व्यापक जनहित के सवाल पर तत्काल ध्यान देने और कड़ाई करने का आग्रह किया है

Karunakar Ram Tripathi
132

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.