5 अक्टूबर को संग्रामपुर में होगी कैबिनेट बैठक।
भोपाल, मध्य प्रदेश।
मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार दशहरा पर्व शस्त्र पूजन के साथ मनाएगी मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को अपने प्रभार के जिलों में पुलिस शस्त्रागार में शस्त्र पूजन करने के लिए कहा है। डॉ. मोहन यादव लोकमाता अहिल्या देवी की राजधानी महेश्वर में दशहरे पर शस्त्र पूजन करेंगे उधर, सरकार ने तय किया है कि 5 अक्टूबर की मंत्री परिषद की बैठक दमोह जिले के संग्रामपुर में की जाएगी कैबिनेट की बैठक से पहले अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि संग्रामपुर में कैबिनेट की बैठक कर प्रदेश सरकार रानी दुर्गावती के प्रति सम्मान का प्रकटीकरण करेगी।
*मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को सौंपा टॉस्क*
मंत्री परिषद की बैठक से पहले मोहन यादव को लंदन की एजुकेशन संस्था द्वारा रतलाम के विनोबा सीएम राइज स्कूल को विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कार 2024 के नवाचार श्रेणी में शीर्ष तीन फाइनलिस्ट में शामिल किए जाने का प्रमाण पत्र सौंपा गया यह प्रमाण पत्र एमएसएमई मंत्री चैतन्य कश्यप द्वारा सौंपा गया मंत्री परिषद को संबोधित करते हुए मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में सोयाबीन उपार्जन के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। सभी मंत्री और जनप्रतिनिधि ज्यादा से ज्यादा किसानों का नामांकन कराने की कोशिश करें समर्थन मूल्य पर गुणवत्ता वाला सोयाबीन उपार्जित किया जाए।
*सागर के बाद रीवा और नर्मदापुरम में होगा रीजनल कॉन्क्लेव*
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव 27 सितंबर को सागर में होगा इसके बाद रीवा, नर्मदापुरम और शहडोल में भी दिसंबर 2024 तक क्षेत्रीय इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव आयोजित किया जाएगा उन्होंने बताया कि कोलकाता में हुए रोड शो और उद्योगपतियों व निवेशकों से चर्चा में 700 से अधिक उद्योगपतियों और निवेशकों ने प्रदेश में निवेश को लेकर रुचि दिखाई है प्रदेश में लगभग 20 हजार करोड़ रूपए का निवेश संभावित है देश के 16 प्रमुख उद्योग समूह प्रदेश में इकाईयां लगाने के इच्छुक हैं बिरला समूह द्वारा बड़नगर उज्जैन में सीमेंट इकाई लगाई जाएगी।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.