Tranding

रात में घर से युवती गायब, पुलिस छानबीन में जुटी।

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

पिपराइच इलाके की एक गांव निवासी युवती बृहस्पतिवार की सुबह घर से गायब हो गई है । सूचना पर पहुंची पिपराइच पुलिस को पिता ने अपहरण का तहरीर दिया । पुलिस विभाग में कार्यरत संदेश वाहक के घर से युवती गायब । परिवार के सदस्यों ने बताया कि बुधवार की रात में सभी लोग खाना खाकर सोने चले गए । भोर में युवती की मां जगी तो देखी बेटी कमरे में नही है । छत पर पहुंचने पर पता चला कि कुछ साड़ी छत के बाउंड्री वॉल पर बने खंभे से बंधकर पीछे की ओर नीचे की तरफ लटका हुआ है । युवती के कमरे में रखा एक काले रंग का नकाब गायब है । घर के लोगों का कहना है कि युवती अपना कमरा अंदर से लाक करके सोती थी । छत की सीढ़ी पर लगा दरवाजा भी बाहर से बंद था । पड़ोसी की छत के सहारे अपने छत पर जाकर दरवाज़ा खोला गया । युवती तीन बहनों व एक भाई में सबसे छोटी अविवाहित थी । युवती के पिता आज से चार दिन की छुट्टी लेकर रिश्ता तय करने के लिए कहीं जाने वाले थे । परिजनों ने यह भी बताया कि घर की पीछे दूर एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ने की कोशिश की गई है । उस घर के मालिक कहीं दूसरी जगह रहते हैं, लेकिन घर की रखवाली करने वाले आदमी ने बताया कि वे छत पर ही सोए हुए थे । आहट होने पर देखते ही वह पूछे कौन हो, मुंह पर मास्क लगाया व्यक्ति दूसरी ओर भाग गया । कुछ प्रत्यदर्शियों के मुताबिक भोर में बिना नंबर प्लेट के लाल रंग की कार कुछ दूरी पर खड़ी थी। उस कार में दो पुरुष और एक नकाबधारी महिला बैठे हुए थे ।

Karunakar Ram Tripathi
57

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.