बैठक में लिया गया निर्णय सोमवार से चलेगा कोर्ट
धनंजय शर्मा
बेल्थरारोड, बलिया, उत्तर प्रदेश बेल्थरारोड तहसील के राजस्व न्यायालय में नए वाद दर्ज न होने से नाराज अधिवक्ताओं का जारी आंदोलन आज शुक्रवार को समाप्त हो गया। अधिवक्ताओं ने कार्यकारिणी की बैठक के बाद तहसील कोर्ट बहिष्कार को स्थगित करने की घोषणा की। जिसके बाद अब सोमवार से तहसील का सभी कोर्ट सामान्य तरीके से संचालित होगा। तहसील अधिवक्ता भवन में तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को आयोजित किया गया। जिसमें मंत्री दिनेश प्रसाद राजभर एवं उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश उपाध्याय ने सभी पदाधिकारियों को अवगत कराया कि न्यायालय द्वारा लंबित पत्रावली को दर्ज किया जाने लगा है जो आंदोलन की बड़ी जीत है। जिसके बाद अध्यक्ष शौकत अली ने अधिवक्ता, वादकारी और न्यायालय हित में फिलहाल आंदोलन को स्थगित करने की घोषणा की। बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता जयशंकर यादव, राशिद अली, अमरनाथ सिंह, चंद्रमणि, अहमद रजा, राजीव रतन गांधी, विनोद कुमार, लालसिंह चौहान, गोरखनाथ पटेल, राजकपूर सिंह चौहान एवं प्रेमकांत समेत अनेक अधिवक्ता मौजूद रहें।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.