सम्मेलन की सफलता को लेकर बैठक का आयोजन
रिपोर्ट :विनोद विरोधी
गया, बिहार।
आगामी 26 एवं 27 अक्टूबर 2024 को राजगीर के सम्राट अशोक कुशवाहा धर्मशाला में आयोजित अर्जक संघ का 20वां राज्य सम्मेलन की सफलता की तैयारी को लेकर स्थानीय गांधी मंडप में अर्जक संघ जिला समिति की बैठक जिलाध्यक्ष प्रहलाद राय की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आए संघ के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व अवकाश प्राप्त प्रो.रामकृष्ण प्रसाद यादव ने कहा कि अर्जक संघ जानो तब मानो के सिद्धांत पर आधारित है और मानववादी आचार, विचार,संस्कार और त्योहार के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर मानव समाज की स्थापना के लिए कृत संकल्प है।उन्होंने कहा कि आज देश में धर्म और देशभक्ति के नाम पर दलित,पिछड़ों अल्पसंख्यकों व श्रमशील कौमों पर कहर ढाया जा रहा है ।अर्जक संघ के जिलाध्यक्ष मा. प्रह्लाद राय ने कहा कि अर्जक संघ अपने स्थापना काल से मानववादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए तत्पर है।जिलामंत्री विनोद विरोधी ने अर्जक संघ के राजगीर में आगामी 26 एवं 27 अक्टूबर 2024 को होने वाले राज्य स्तरीय सम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों को भाग लेने की अपील की तथा तन मन धन से सहयोग और सफल बनाने को कहा।उन्होंने कहा कि सम्मेलन में अनेक मानववादी चिंतक,विचारक, वक्ता भाग लेगें।इसके अलावा पाखंड का भंडाफोड़ भी किया जाएगा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।बैठक में शामिल प्रमुख लोगों में जिला समिति के कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, भिखारी अर्जक,बालमुकुंद प्रसाद, मनोज मंडल ,दिनेश कुमार दीनबंधु, नागेंद्र प्रसाद ,अमन पटेल, शिवनंदन प्रभाकर, देवनंदन प्रसाद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.