धनंजय शर्मा
बेल्थरारोड, बलिया, उत्तर प्रदेश
उभांव थाना अंतर्गत फरसाटार चट्टी के पास रविवार की सुबह तेज रफ्तार में सामने से आ रही मोटर साइकिल और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे ई- रिक्शा पर सवार महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें ग्रामीणों ने पुलिस की सहायता से उपचार के लिए सीयर सीएचसी में भर्ती कराया गया। घायलों में ई - रिक्शा चालक आदिल (24) वर्ष सिपाह मऊ और बाइक सवार विवेक (18)वर्ष एवं अमीत (16)वर्ष के साथ ही ई- रिक्शा पर सवार एक महिला भी शामिल हैं। इनमें विवेक को सर में गंभीर चोट आई है। जबकि महिला को मामूली चोट लगी है। घटना नगरा से चौकियां राज मार्ग की है।बताया जा रहा है की सुबह लगभग 9बजे ई- रिक्शा चालक आदिल सवारी भर कर नगरा से चौकियां की तरफ आ रहा था। इस बीच चौकियां से नगरा की तरफ जा रही तेज रफ्तार मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर हो गई।जिसके कारण मोटरसाइकिल का अगला चक्का अलग हो गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास के लोगों द्वारा पुलिस की मदद से घायलों को उपचार हेतु सी एच सी सीयर ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.