मैराथन दौड़ में खिलाड़ियों, विद्यार्थियों, मीडियाकर्मियों और अधिकारियों के साथ विभिन्न वर्गों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
करुणाकर राम त्रिपाठी
महराजगंज, उत्तर प्रदेश
महराजगंज जिले के स्थापना दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय महराजगंज महोत्सव का भव्य शुभारंभ मैराथन दौड़ के साथ किया गया। सदर विधायक ने मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया। जनपद की कला ऐतिहासिक धरोहर व सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत करने वाले इस महोत्सव को लेकर आमजन बेहद उत्सुक हैं। महोत्सव के आरम्भ होने पर मैराथन दौड़ में लगभग 250 से अधिक युवाओ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मैराथन दौड़ मे युवाओ का हौसला बढाते हुए जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, सीडीओ अनुराज जैन, एसडीएम आदि अधिकारीगण शामिल हुए। मैराथन दौड़ महिला अस्पताल से स्टेडियम तक आयोजित किया गया। महराजगंज महोत्सव स्थल पर रंगोली व पेंटिंग की कलाकारी आमजनो का ध्यान आकर्षित कर रही है।गांधी जयंती के दिन नव सृजित जनपद के स्थापना दिवस पर महोत्सव में रेत पर बनी चित्रकला इस बार आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। महराजगंज महोत्सव के उंमग और उल्लास में पूरा जनपद सराबोर नजर आ रहा है। इस अवसर पर नामचीन कलाकारो मोनाली ठाकुर, बी प्राग, मनोज तिवारी मृदुल व अक्षरा सिंह की प्रस्तुति देखने के लिए सभी बेहद उत्साहित हैं।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.