Tranding

स्मार्ट मीटर लगाए जाने के खिलाफ राजद का प्रखंड मुख्यालय पर एकदिवसीय धरना

रिपोर्ट:विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

स्मार्ट मीटर के माध्यम से गरीबों पर हो रहे शोषण,अत्याचार के खिलाफ राजद द्वारा आयोजित प्रखंड स्तरीय राज्यव्यापी एक दिवसीय धरना के तहत जिले के बाराचट्टी एवं मोहनपुर प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया गया। धरना की अध्यक्षता राजद के बाराचट्टी प्रखंड अध्यक्ष कृष्णदेव प्रसाद यादव ने की। धरना को संबोधित करते हुए जिला परिषद के उपाध्यक्ष सह राजद नेता डॉ. शीतल प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार जैसे गरीब प्रदेश में सर्वाधिक स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं।यह प्रक्रिया पहले से ही महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त नागरिकों के लिए अनावश्यक आर्थिक बोझ है।वहीं पूर्व विधायिका समता देवी ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने के बहाने उपभोक्ताओं को आर्थिक क्षति एवं उद्योगपतियों व निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने की योजना है।उन्होंने कहा कि पुराने मीटर की तुलना में स्मार्ट मीटर से बड़ा हुआ बिल उपभोक्ताओं के पास आ रहा है। धरनार्थियों ने इस मामले में स्थानीय बीडीओ आशीष कुमार को एक ज्ञापन भी सौपा गया है ,जिसमें स्मार्ट मीटर लगाए जाने पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।धरना में शामिल अन्य लोगों में राजद के युवा नेता विनोद मांझी, बढ़न यादव ,पूर्व मुखिया राजकुमार यादव, शिवनाथ पासवान, श्याम बिहारी सिंह, रामजतन सिंह, सुखदेव यादव ,देवनारायण यादव, विनय पासवान ,जिला परिषद सदस्य अरविंद यादव आदि थे।

Karunakar Ram Tripathi
125

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.