कहां से लाया इतने रुपए खंगाल रही पुलिस
रिपोर्ट: विनोद विरोधी
गया, बिहार।
गया जंक्शन पर पितृपक्ष मेले में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।ड्यूटी के दौरान आरपीएफ की टीम ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा ।उसके पास से 24 लाख रुपए बरामद किए गए हैं। गया जंक्शन के पास स्टेशन रोड स्थित एक होटल में छापेमारी की गई जहां से भारी मात्रा में कैश के साथ झारखंड के युवक को गिरफ्तार किया गया है। रेल पुलिस ने छापेमारी कर यह कार्रवाई की। गिरफ्तार युवक की पहचान जमशेदपुर के सुमित कुमार अग्रवाल के रूप में की गई है।उसके पास से करीब 52 लाख 84 हजार रुपए बरामद किया गया है ।पुलिस ने युवक सुमित अग्रवाल से पूछताछ कर रही है। रेल सूत्रों ने बताया कि गया जंक्शन पर पितृपक्ष मेले में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।ड्यूटी के दौरान आरपीएफ की टीम ने रविवार को एक संदिग्ध युवक को पकड़़ा।छानबीन में उसके पास से 24 लाख रुपए बरामद किए गए। उसकी निशानी पर गया जंक्शन के पास स्टेशन रोड स्थित एक होटल में छापेमारी की गई वहां से 28 लाख 84हजार300 बरामद किए गए हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इतने सारे नगद के साथ गिरफ्तार किए गए युवक ने अपना नाम सुमित कुमार अग्रवाल,ग्राम महोलिया , थाना गालूडीह ,जिला जमशेदपुर (झारखंड) बताया।युवक ने बताया कि वह संजय भालोठिया जमशेदपुर जुगसलाई नया बाजार झारखंड के यहां 15हजार600 के महीने पर पिछले 6 वर्षों से प्राइवेट नौकरी कर रहा है।मालिक की छड़ की कंपनी है।मालिक के बताएं अनुसार बिहार के गया , रोहतास और औरंगाबाद जिले में सप्लाई किए गए टीएमटी छड़ के रुपए वसूलने के लिए भेजा गया था। पुलिस उनके जवाब से संतुष्ट नहीं है। युवक से और भी पूछताछ की जा रही है।इस बरामदगी
और गिरफ्तारी के मामले में आरपीएफ के अधिकारी ने कहा कि इस मामले में आयकर विभाग पटना के निदेशक से संपर्क स्थापित किया जा रहा है।आयकर विभाग के पदाधिकारी आ रहे है।उनके स्तर भी कैश की जांच की जाएगी ।पुलिस को गिरफ्तार युवक पर संदेह है उसके कनेक्शन और नेटवर्क को पुलिस की ओर से खंगाला जा रहा है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.