हफ़ीज अहमद खान
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
इप्सेफ के आवाहन पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद व कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में कर्मचारियों ने बस स्टेशन चुन्नीगंज कानपुर में परिषद के जिला अध्यक्ष अरविंद कुरील की अध्यक्षता व राजेंद्र पटेल जिला मंत्री के नेतृत्व में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर धरना प्रदर्शन किया गया!धरने में बोलते हुए अरविंद कुरील ने बताया कि पुरानी पेंशन के नाम पर कर्मचारियों को गुमराह किया जा रहा है अभी तक आठवें वेतन आयोग का गठन नहीं किया गया है और न ही आउटसोर्सिंग व संविदा कर्मचारीयों को न्यूनतम/जीने लायक वेतन नहीं दिया जा रहा है और ना ही कोई योजना बनाकर इन्हें नियमित किया जा रहा है शासन स्तर पर उच्च स्तरीय वार्ता में बनी सहमति के बावजूद मांगों का निराकरण नहीं किया जा रहा है जिन मांगों में किसी प्रकार का आर्थिक व्यय नहीं होना है ऐसी मांगों का भी निराकरण नहीं किया जा रहा है आशीष दीक्षित ने पुरानी पेंशन बहाली तक चरण बद्ध तरीके से आंदोलन किए जाने पर बल दिया ।इस अवसर पर प्रमुख रूप से सर्वश्री अरविंद कुरील, राजेंद्र पटेल, रमाकांत मिश्रा, आशीष दीक्षित, अखिलेश मिश्रा, सुरेंद्र सिंह सेंगर, नीरज दीक्षित, केपी सिंह गुर्जर, आर बी गौतम, इंतखाब आलम खान, राजेंद्र प्रसाद पाल दिनेश यादव, ओमवीर सिंह, अभिषेक यादव, नरेंद्र राजपाल, मनीष त्रिपाठी, आदि नेताओं ने विचार व्यक्त किये ! प्रमुख मांगें पुरानी पेंशन बहाल की जाए।आठवाँ वेतन आयोग का गठन किया जाए।आउटसोर्सिंग/ संविदा कर्मचारी की सेवा सुरक्षा के लिए नीति बनाकर उन्हें नियमित करने की कार्रवाई की जाए तथा उन्हें न्यूनतम वेतन दिया जाए।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.