हाजीपुर (वैशाली) बिहार
डीएम श्री यशपाल मीणा की अध्यक्षता में शुक्रवार को एकल उपयोग प्लास्टिक पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने हेतु जिला स्तरीय विशेष टास्क फोर्स की बैठक हुई।बैठक में एकल उपयोग प्लास्टिक पर लगाया गए प्रतिबंधों को सख्ती से लागू करने और एकल उपयोग प्लास्टिक का उत्पादन करने से लेकर उसका प्रयोग करने वाले व्यक्तियों को विरुद्ध छापेमारी करने का निर्देश डीएम ने दिया।एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग करने एवं उससे संबंधित प्रतिवेदनों को ऑनलाइन अपडेट किए जाने की समीक्षा की गई।विदित है कि एक जुलाई, 2022 से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग देश भर में पूरी तरह प्रतिबंधित है। सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण को दूषित करता है।इस कारण बैन किया गया है।एकल उपयोग या सिंगल यूज प्लास्टिक की ऐसी वस्तुएं,जिन्हें केवल एक बार उपयोग करने के बाद फेंक दिया जाता है।आमतौर पर इनका उपयोग पैकेजिंग में किया जाता है।इनमें किराना बैग,खाद्य पैकेजिंग प्लास्टिक की बोतल आदि शामिल है। एक बार प्रयोग होने वाला प्लास्टिक से पर्यावरण और अव्यवस्थित होता है।वन्य जीवन और अन्य लोगों पर घातक तक असर होता है।यह प्रदूषण के स्तर को बढ़ाने के लिए जिम्मेवार भी होता है।बैठक में डीएफओ, डीएसपी, मुख्यालय, शिक्षा पदाधिकारी, डीपीओ (आईसीडीएस), डीपीएम, जीविका , सिटी मैनेजर, नगर परिषद सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.