चौक, महराजगंज, उत्तर प्रदेश
महराजगंज जिले के नगर पंचायत चौक के ठेकी चौराहे पर चौक पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो पिकअप पर 110 बोरी चाइनीज लहसून के साथ दो वाहन चालकों को गिरफ्तार कर लिया ।
चौक थानाध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ल ने बताया कि शनिवार को भोर में मुखबिर से सूचना मिली कि दो पिकअप पर चाइनीज लहसुन लाद कर निचलौल के रास्ते चौक होते हुए गोरखपुर जा रही है।थानाध्यक्ष चौक ने तत्काल अपने हमराहियों को लेकर चौराहे पर घेराबंदी कर दिया और निचलौल की तरफ से आ रही दो संदिग्ध पिकअप गाड़ियों को रोका और तलाशी शुरू कर दी तलाशी में चीनी लहसून होने की पुष्टि हुई, साथ ही दोनों गाड़ी चालकों को थाने ले आए।
थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों वाहनों को सामान सहित तथा उनके चालक ठूठीबारी थानाक्षेत्र निवासी भीम यादव निवासी ठूठीबारी तथा अजय गुप्ता निवासी राजाबारी को विधिक कार्रवाई करते हुए कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया है । बरामदगी टीम में हल्का दरोगा चंद्र प्रकाश झा के साथ हेड कांस्टेबल राघवेंद्र, कांस्टेबल बृजेश यादव, कांस्टेबल अभय कुमार सिंह सम्मिलित रहे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.