Tranding

चौसा में बाढ़ से प्रभावित आठ में से चार पंचायत को बाढ़ घोषित हुई।

वंचित चार पंचायत के लोगों में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों के प्रति लोगों में आक्रोश।

नौशाद आलम

मधेपुरा, बिहार।

 चौसा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में भयावह रूप से आई बाढ़ से आठ पंचायतों को प्रभावित हुई।अधिकारियों द्वारा आठ पंचायत में से चार पंचायत ही बाढ़ घोषित हुई।बांकी चार पंचायत के लोगों में स्थानीय जनप्रतिनिधि व अधिकारी के प्रति लोगों आक्रोश पनप रहा है। बाढ़ से वंचित पंचायतों के लोगों ने बताया कि जब भी बाढ़ आई है,सात पंचायत को बाढ़ घोषित घोषित किया गया जिसमें फुलौत पुर्वी एवं पश्चिमी लौआलगान पुर्वी एवं पश्चिमी, पैना पंचायत,मोरसंडा,चिरौरी पंचायत एवं चौसा पश्चिमी व घोषई पंचायत आंशिक रूप से प्रभावित घोषित होते हुए आया है। राजनीतिक के प्रभाव में आकर अधिकारियों के द्वारा चिन्हित पंचायत को ही बाढ़ घोषित किया गया जबकि अन्य पंचायत भी बाढ़ से पूरी तरह बर्बादी एवं तबाही हुई है। लेकिन प्रशासन के द्वारा आलमनगर में तीन पंचायत और चौसा में चार पंचायत को चिन्हित किया गया है। बाढ़ पीड़ित मोहम्मद इस्लाम, मोहम्मद इंसुल, गोपाल ठाकुर, महंत राम आदि लोगों ने बताया कि जबकि मोरसंडा पंचायत वार्ड संख्या एक और दो सड़क से पूर्वी भाग और पैना पंचायत सड़क से पश्चिमी भाग वार्ड संख्या चार और तीन एक ही जगह है जो लोग सड़क से पूर्वी भाग बसे हैं उन लोगों को बाढ़ राहत की सभी सुविधा मिल रहा है और पैना पंचायत के लोग वंचित हो रहे हैं। जबकि सभी लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इसी तरह चिरौरी पंचायत के भवन पुरा बासा घोषई और पैना वार्ड संख्या 10 एवं सात सटे हुए हैं। बगल के लोगों को बाढ़ राहत मिलेगी और उक्त पैना पंचायत के लोग वंचित रह जाएंगे। इसी तरह लौआलगान पुर्वी एवं पश्चिमी पंचायत के लोग काफी आक्रोशित हैं। मुकेश निषाद संजय निषाद रामस्वरूप सिंह, ललिया देवी,सतोलिया देवी आदि ने बताया कि अगर हम लोगों का पंचायत प्रशासन द्वारा बाढ़ से मिलने वाली सहायता राशि नहीं दिया गया तो हम लोग प्रखंड कार्यालय का घेराबंदी एवं प्रशासन के विरोध मारे बाजी करने को आमादा हो जाएंगे। वही चौसा पश्चिमी पंचायत भी आंशिक रूप से प्रभावित हुई है वहां के लोग भी वंचित रह गए हैं। बाढ़ प्रभावित घोषित इन चार पंचायत को किया गया जिसमें फुलौत पुर्वी एवं पश्चिमी,मोरसंडा, चिरौरी के लोगों को बाढ़ राहत सामाग्री तथा सहायक राशि मिलेगी।इस बाबत सीओ शशिकांत यादव ने बताया कि इस बड़े स्तन अधिकारी द्वारा सर्वेक्षण के अनुसार बाढ़ घोषित किया गया है। अन्य पंचायतों का आकलन कर रिपोर्ट भेजी गई है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
229

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.